(25/07/2016)
खतरनाक हमले ने अमेरिका को हिलाया
अमेरिका के फ्लोरिडा में Club Blu नाइटक्लब में फायरिंग की खबर आ रही है है। दो लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल हो गए हैं।यह क्लब किशोरों के बीच बहुत मशहूर बताया जाता है। इस क्लब में टीनएजर्स के लिए एक इवेंट आयोजित किया गया था। इसी इवेंट के दौरान अचानक गोलियां चलने लगीं। जब तक किसी को कुछ पाता चलता तब तक क्लब में भगदड़ मच चुकी थी। विदेशी मीडिया ने बताया है कि क्लब में 13 साल की उम्र से ऊपर के किशोर मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट्स बताती हैं कि जान गंवाने वालों में 14 साल का किशोर शामिल है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच चुकी है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है, की पुलिस ने मौके पर दो दर्जन से ज्यादा एविडेंस दिखाए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर एक शख्स था या समूह बनाकर हमला किया गया। स्थानीय पुलिस विभाग ने दो लोगों की मौत और कम से कम 14-16 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। |
Copyright @ 2019.