(16/08/2016) 
स्वतंत्रता की महत्ता को जानना व देश प्रेम-राष्ट्रभक्ति ही हमारी सबसे बड़ी पूजा - महेश गिरी
नई दिल्ली 16 अगस्त 2016। पूर्वी दिल्ली सांसद व राष्ट्रीय मंत्री भाजपा, महेश गिरी ने अपने संसदीय क्षेत्र की विभिन्न 10 विधानसभाओं में किए जा रहे तिरंगा यात्रा का आगाज, आज लक्ष्मी नगर विधानसभा से किया। यह यात्रा लक्ष्मी नगर के एच ब्लाक साई मंदिर से आरम्भ होकर सीआर रोड, किशन कुंज, बैंक एंकलेव, लवली पब्लिक स्कूल, मुख्य मार्किंट लक्ष्मी नगर, गुरूद्वारा रोड से होकर डी पार्क लक्ष्मी नगर पर समाप्त हुई। इसी उपलक्ष्य में कल यह यात्रा प्रातः 9 बजे राजघाट से व सायं 5 बजे गली नं. 17, 60 फुटा रोड, विश्वास नगर से आरम्भ होगी।

सांसद महेश गिरी न उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुुए कहा  कि अंग्रेजों के अत्याचारों और अमानवीय व्यवहारों से त्रस्त भारतीय जनता ने एकजुट होकर गुलामी की बेेड़ियों से छुटकारा पाने हेतु आंदोलन किया। सुभाषचंद्र बोस, भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद ने क्रांति की आग फैलाई और अपने प्राणों की आहुति भी दी। सरदार वल्लभभाई पटेल, गांधीजी, नेहरू जी ने सत्य, अहिंसा और बिना हथियारों की लड़ाई लड़ी। सत्याग्रह आंदोलन किए गये, जिसमें क्रांतिकारियों ने लाठियां खाईं, कई बार जेल गए और अंग्रेजों को हमारा देश छोड़ने के लिए मजबूर किया। इस तरह 15 अगस्त 1947 का दिन हमारे लिए स्वर्णिम दिन बना। 

ज्ञात हो कि आजादी की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, आने वाले 7 दिनों तक, पूर्वी दिल्ली की 10 विधानसभाओं में देशभक्ति से ओतप्रोत कई कार्यक्रम व यात्रायें निकाली जाएंगी, जिसमें सांसद स्वयं हिस्सा लेंगे। इन यात्राओं में उपस्थिति हेतु उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से आवहन किया गया।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सर्वश्री अभय वर्मा, डाॅ0 कंवर सैन, बी.बी. त्यागी, सुशील उपाध्याय, आशा सिंह, भूषण ठक्कर, श्रवण दीक्षित, पवन भास्कर, मुनेश चैहान, जितेन्द्र अरोड़ा, महेन्द्र सोनू, राजेश तिवारी तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय आर.डब्लू.ए. के प्रतिनिधियों, सैकड़ों स्थानीय जनता व विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 
Copyright @ 2019.