(22/08/2016) 
डाॅ. हर्ष वर्धन ने निकाली तिरंगा यात्रा
नई दिल्ली, 22 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर जिला केशवपुरम द्वारा 70 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आज तिरंगा यात्रा मॉडल टाउन एम ब्लॉक से प्रारंभ होकर आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, सरायपीपलथला, महेन्द्रा पार्क होती हुई पश्चिम विहार, शालीमार बाग, हैदरपुर गॉव और फिर पीतमपुरा में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा का नेतृत्व केन्द्र मंत्री डॉ हर्ष वर्धन द्वारा किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में हजारो की संख्या में देशभक्तों और युवाओं ने तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय का जयघोष किया। जगह जगह क्षेत्र की आर.डब्ल्यू.ए. और धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं और स्कूली विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा का अभिनन्दन किया। अंत में डॉ हर्ष वर्धन ने सभी देशभक्तो का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखे उन्होंने वहाँ उपस्थित सभी देशभक्तों का आवाहन किया कि हम प्रत्येक दिन देश के नाम एक ना एक काम अवश्य करें, उन्होंने कहा कि हमें अधिकारों की जगह अपने कर्तव्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। 

 

डा. हर्ष वर्धन कहा कि हमें अपने शहीदों की कुर्बानी को भी याद रखने और उससे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस यात्रा में प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता, जिलाध्यक्ष  संजीव शर्मा, पूर्व विधायक जय प्रकाश यादव, महापौर डाॅ. संजीव नय्यर, निगम पार्षद  नीलम बुद्धिराजा,  परमेश चैहान,  रेनू कंबोज,  चांदीराम चावला,  ममता नागपाल,  भूपेन्द्र मोहन भंडारी और सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता बंधू भी उपस्थित रहे। अंत में उन्होंने इस तिरंगा यात्रा की सफलता की बधाई जिला केशवपुरम के सभी कार्यकर्ताओं को दी।

Copyright @ 2019.