(25/08/2016) 
दिल्ली में भी गोविन्दा आला रे में दही हांडी प्रतिभागियों ने मचाई धूम
नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति (रजि.) की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 13वाँ मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविन्दा आला रे एवं मद् भागवत कथा का भव्य आयोजन डी.डी.ए. ग्राउण्ड, जी.टी. रोड निकट शाहदरा थाना पर किया गया। सुप्रसिद्ध कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के मधुर भजनों ने हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को झूमने को विवश कर दिया। इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रयोजक जानीमानी कंपनी ए.सी.एल. मोबाइल, हैं जबकि सह प्रयोजक एन.आई.आई.टी, पी.सी. ज्यूलर्स, बरसाना धाम फाउण्डेशन और भारतीय ई-रिक्शा केन्द्र हैं।

राजधानी के इस सर्वलोकप्रिय कार्यक्रम में 21 से 31 फीट ऊंची टंगी दही हांडी को तोड़ने के लिए सभी छह टीमों ने पूरा जोश दिखाया। इनमें तीन टीमें लड़कियों की थीं। मटकी तक पहंुचते ही थोड़ी सी असावधानी से जमीन पर गिरते उठते प्रतिभागी देर रात तक मटकी तक पहुंचने के लिए पिरामिड बनाकर प्रयास करते रहे। अंतत: मटकी फोड़ने वाली लड़कियों की टीम को संस्था द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया। 31 फीट ऊंचाई पर टंगी दही हांडी के लिए 31000, 25 फीट के लिए 21000 और 21 फीट के लिए 11000 रूपए का नकद पुरस्कार रखा गया था। 

कार्यक्रम में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं , युवा सहित स्कूल-कालेज के छात्रों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम तथा मद् भागवत कथा में  बलि वामन भगवान प्रसंग,  कृष्ण जन्म एवं नन्दोत्सव के दौरान महाराज जी के व्याख्यान पर मंत्रमुग्ध होकर आनन्द उठाया। रात्रि 12 बजे नन्द लाला के प्रकाटोत्सव पर भव्य आतिशवाजी, महाआरती और माखन मि के प्रसाद का श्रोताओं ने खूब रस लिया। संस्था की ओर से सभी श्रोताओं के लिए भोजन प्रसाद का विशेष प्रबंघ किया गया था।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मनित भी किया गया। बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ-बेटी बसाओ लघु नाटक का मंचन भी स्कूली बच्चों द्वारा किया गया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष  जय भगवान गोयल ने इस मौके पर कहा कि उनकी संस्था समाज के दबे कुचले वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि समिति सामाजिक उत्थान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए भविष्य में भी अपने भागीरथी प्रयासों की धारा बहाती रहेगी।

पंचनामदशनाम जूना आखाड़ा के अन्र्तराष्ट्रीय सचिव दूधेश्वर पीठाधीश्वर  महन्त नरायण गिरी जी महाराज, संत महामण्डल दिल्ली के अध्यक्ष पूजनीय स्वामी  राघवानन्द जी महाराज व महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी के सानिध्य में आयोजित इस पावन महोत्सव में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष  राम निवास गोयल, उत्तर पूर्वी पुलिस उपायुक्त  ए.के. सिंघला, सूची पेपर मिल के सी.एम.डी.  राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर  हर्ष मल्होत्रा, शाहदरा के ए.सी.पी.  विचित्र वीर, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  चन्द्र प्रकाश कौशिक, डाॅ. राधा कांत वत्स, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के संगठन मंत्री स्वामी ओम जी, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के सचिव  सुरेन्द्र मोहन गुप्ता, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव  विनोद जैन, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव हिरदेश अग्रवाल, दिल्ली प्रदेश राष्ट्रवादी शिवसेना के अध्यक्ष चैधरी ईश्वर सिंह, यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट के राष्ट्रीय सचिव रूपेश बाटला, राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय प्रचार सचिव  बलदेव राज मनचन्दा और  सज्जन तायल, राष्ट्रवादी शिवसेना एवं छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति के कोषाध्यक्ष  अमर नाथ गोयल तथा संस्था के राष्ट्रीय महासचिव  रमेश खन्ना आदि माननीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।               

Copyright @ 2019.