(26/08/2016) 
केजरीवाल सरकार द्वारा विज्ञापनों पर धन के दुरूपयोग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
नई दिल्ली, 26 अगस्त। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार द्वारा अपने लिए राजनीतिक रूप से नुकसान दायक सी.ए.जी. रिपोर्ट को दबाये जाने के विरोध में विधानसभा के निकट प्रदर्शन किया। लगभग 1000 प्रदर्शनकारियों ने चंदगीराम अखाडे के समीप से विधानसभा की ओर मार्च प्रारम्भ किया जिसको पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर भारी बेरीकेड लगाकर रोका।

 जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने बेरीकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन पर हल्का बल प्रयोग किया एवं पानी की बौछार छोड़कर तितरबितर किया और प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय सहित 150 कार्यकत्र्ताओं को गिरफ्तार कर मोरिस नगर स्थित आॅपरेशन सेल थाने ले गई जहां लगभग 2 घंटे तक हिरासत में रखा गया।  गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में प्रमुख थे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, भाजपा नेता  ओम प्रकाश शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता,  अभय वर्मा,  प्रवीण शंकर कपूर, कमलजीत सहरावत, दिनेश प्रताप सिंह, सुमन कुमार गुप्ता,  अनिल गुप्ता,  विजय पंडित,  राजकुमार बल्लन, सुरेश शर्मा,  संजीव शर्मा,  सतेन्द्र सिंह,  जयेन्द्र डबास एवं  राजकुमार ग्रोवर आदि।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह एवं निगम नेता  सुभाष आर्य,  संजय जैन, विजय प्रकाश पाण्डेय,  प्रवेश वाही, पूर्व विधायक  साहब सिंह चैहान,  मोहन सिंह बिष्ट एवं सुभाष सचदेवा ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।      

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुये  सतीश उपाध्याय ने कहा कि सी.ए.जी. की रिपोर्ट ने भी वही कहा है जो भाजपा लगातार कहती रही है कि केजरीवाल सरकार अपने महिमामंडन के लिए जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रही है।  उन्होंने कहा है कि आज हमनें इसके संबंध में उपराज्यपाल को एक ज्ञापन भी दिया है और यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चेतावनी है कि वह अब जनता के पैसे का दुरूपयोग बंद करें। उन्होंने कहा कि भाजपा अब इस मामले को न्यायालय में ले जाने पर भी विचार कर रही है पर उससे पहले हम इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने के लिए काम करेंगे। 

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि सी.ए.जी. रिपोर्ट में विज्ञापन मुद्दे पर भाजपा के रूख की पुष्टि की है।  उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में सी.ए.जी. रिपोर्ट के अस्तित्व को नकार कर विधानसभा की अवमानना की है।  उन्होंने कहा कि सी.ए.जी. रिपोर्ट के आधार पर अब हम लोकायुक्त के समक्ष जनता के पैसे के इस व्यापक दुरूपयोग को उठायेंगे।

 सरदार आर पी सिंह ने कहा कि आज सी.ए.जी. रिपोर्ट के सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार को विज्ञापन जारी करने खासकर अन्य राज्यों में विज्ञापन जारी करने का कोई नैतिक या प्रशासनिक अधिकार नहीं रह गया है।  उन्होंने मांग की कि केजरीवाल सरकार सी.ए.जी. रिपोर्ट पर अपना वक्तव्य रखे।   

Copyright @ 2019.