(01/09/2016) 
मुख्यमंत्री के आवास पर भाजपा का प्रदर्शन
नई दिल्ली, 01 सितम्बर। दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार के दुराचार की वीडिओ सामने आने के बाद आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों, विधायकों, पार्षदों एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने बरसात के बीच मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन कर संदीप कुमार सहित सभी आरोपित विधायकों को विधानसभा से निष्कासित करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष  सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी. सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष  विजेन्द्र गुप्ता, विधायक  जगदीश प्रधान, प्रदेश महामंत्री  आशीष सूद,  सुभाष आर्य,  विजय प्रकाश पाण्डेय,  संजय जैन सहित वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित किया। बहनों के सम्मान में भाजपा मैदान में जैसे नारे लगाते हुये कार्यकत्र्ताओं ने पुलिस बैरीकेड तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने वॉटर कैनन की बौछार द्वारा कार्यकत्र्ताओं को तितर बितर किया।

 प्रदर्शनकारिया में प्रमुख थे प्रदेश पदाधिकारी  तिलक राज कटारिया, प्रो. रजनी अब्बी, श्रीमती शिखा राय,  अभय वर्मा,  कुलजीत चहल,  गजेन्द्र यादव,  राजीव बब्बर,  हरीश खुराना,  प्रवीण शंकर कपूर, श्रीमती कमलजीत सहरावत,  नकुल भारद्वाज,  विनोद त्यागी,  रमेश बाल्मीकि,  जयेन्द्र डबास,  संजय शर्मा,  विनोद सहरावत,  विजय पंडित,  सुमन कुमार शर्मा,  राजकुमार बल्लन,  सतेन्द्र सिंह,  अनिल गुप्ता,  सुरेश शर्मा, डा. कंवर सैन, पूर्व विधायक  पवन शर्मा,  सुभाष सचदेवा,  एम एस धीर आदि। 

 सतीश उपाध्याय ने कहा कि एक के बाद एक आरोपित मंत्रियों एवं विधायकों के मामले सामने आने के बाद यूं तो अब मुख्यमंत्री केजरीवाल को स्वयं भी सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।  आज हम केजरीवाल को वो वायदा याद दिलाना चाहते हैं जब वह हर चुनाव सभा में कहते थे कि मैं एक भी दागी को विधानसभा में नहीं बैठने दूंगा पर आज तो विधानसभा में दागियों की फौज की फौज बैठी है।  हम मांग करते हैं कि केजरीवाल अविलम्ब पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर जिन्हें उन्होंने स्वयं मंत्रिमंडल से निकालते हुये कहा था कि तोमर ने मुझे धोखे में रखा, पूर्व मंत्री आसिम अहमद जिन्हें भ्रष्टाचार में निकालने का दावा किया था और अब मंत्री संदीप कुमार को जिन्हें दुराचार के आरोप पर निकाला है को विधानसभा से निष्कासित करें।

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह सरकार एक बेशर्म सरकार है और मुख्यमंत्री केजरीवाल एक दोहरे चरित्र के इंसान हैं।  एक बहस के दौरान हुये छोटे से विवाद को महिला अपमान का मामला बना भाजपा विधायक  ओम प्रकाश शर्मा को विधानसभा से निलम्बित कर दिया है और स्वयं विधानसभा में महिलाओं से दुराचार एवं अभद्रता के दोषी नवरत्नों संदीप कुमार, सोमनाथ भारती, मनोज कुमार, दिनेश मोहानिया, अमानातुल्ला खान, प्रकाश जरवाल, शरद चैहान, राजेश ऋषि को लिये बैठे हैं।  उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री केजरीवाल को कोई पश्चाताप है तो वह इन सभी को विधानसभा से निष्कासित करें और संदीप कुमार को तो पुलिस द्वारा गिरफ्तार करायें।

Copyright @ 2019.