(13/09/2016) 
चिकनगुनिया बुखार ने दिल्ली को जकड़ा, आप सरकार गायब: जौली
नई दिल्ली, 13 सितम्बर, 2016ः दिल्ली भाजपा वरिष्ठ नेता विजय जौली ने आज एक ब्यान जारी कर कहा कि चिकनगुनिया बुखार दिल्ली को जकड़ लिया है। लेकिन आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इस भयानक दृश्य से अनजान व गायब है।

साउथ दिल्ली स्थिति साकेत के भूतपूर्व विधायक विजय जौली ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर इस घातक बीमारी से आॅखे बंद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजधानी में आज चिकुनगुनिया से 24 घंटे के अंदर तीन व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया। तथा हजारों की तादात में लोग इस दर्द भरे बुखार से प्रभावित हैं।  

जौली ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब की राजनीति में व्यस्त हैं। जबकि उनकी पूरी कैबिनेट दिल्ली से बाहर राजनीतिक प्रचार हेतु डेरा डाले हुए है। 

दिल्ली के नागरिक इस घातक बीमारी से पीड़ित हैं। लोग आतंक भरे साये मे जी रहे हैं। गरीब सबसे ज्यादा इस बीमारी से प्रभावित हैं। दिल्ली के निजी व सरकारी अस्पताल ठसा-ठस भरे हुए हैं। प्रतिक्षालयों को वार्ड बना दिया है।  

इस विकट परिस्थिति में, दिल्ली वास्तव में मुसीबत में है - भाजपा नेता जौली ने कहा।   आम आदमी पार्टी नेता केजरीवाल को राजधानी में इस स्वास्थ्य-खतरे से निपटने के लिए आपातकालीन उपाय आरंभ करना चाहिए। 

Copyright @ 2019.