(20/11/2016) 
आपकी किस्मत के सितारे 21 से 27 नवम्बर तक
आइए जानें कैसा रहेगा आपका दिन, सोमवार 21-11-2016 को आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा से 21 नवम्बर, तिथि 7, प्रविष्ठे 6, वार सोम, नक्षत्र श्लेषा दि., चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073 राहुकाल का समय, प्रातः काल 6 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- आज के दिन नई योजनाएं सफल होंगी। धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। शुभ अंक- 3, शुभ रंग - नीला।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ) - व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं आज लाभदायक होंगी। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राज्यपक्ष से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग – हरा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- पारिवारिक समस्याओं से उबर सकेंगे। आज के दिन लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। रुका पैसा मिलेगा।
शुभ अंक- 3 , शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - सफेद।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दीजिए। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति की संभावना है।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - बैंगनी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- लाभ बढ़ने से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
शुभ अंक-7 , शुभ रंग - पीला।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- व्यवसाय में उन्नति होगी। सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। आज क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - काला।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। खर्चों में कमी आवश्यक है। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। साहस, पराक्रम बढ़ेगा।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग - बैंगनी
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- आज नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खट-पट हो सकती है। कारोबार में लाभदायी परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग - नीला
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- वयापार के क्षेत्र में विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए कार्यकलापों में सफलता मिलने के योग बनते हैं।
शुभ अंक-9 , शुभ रंग - जामुनी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- किसी की आलोचना अथवा  नकल न करें। आवास संबंधी समस्या सामने आ सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - पीला।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बनेंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - लाल ।
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची) - भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों से खटपट हो सकती है। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - नीला

मंगलवार 22-11-2016
राहुकाल का समय
दोपहर 3  बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।
22 नवम्बर, तिथि 8, प्रविष्ठे 7, वार मंगल, नक्षत्र मघा दि., चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- आपका आज का दिन मानसिक व्यग्रता से भरा रहेगा। आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही न बह जाएं, इसका ध्यान रखिएगा।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग – नेवी ब्लू ।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग - ऑरेंज।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- आज कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास जारी रखने का प्रयास करें। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - संतरी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में बिताएंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं है।
शुभ अंक-3, शुभ रंग - नीला ।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्री वर्ग से आज संभलकर रहें। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से आज के दिन दूर रहेंगे तो आपके लिए ही अच्छा होगा।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - केसरिया ।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग - पीला ।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग – गहरा भूरा।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- आज नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - संतरी ।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने के लिए गणेशजी सूचित करते हैं। बीमारी के उपचार का भी प्रारंभ न करें। वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - पीला ।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि की आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक-5 , शुभ रंग - लाल।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग – गहरा भूरा।
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य के विश्व की सैर करेंगे।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग - हरा ।
बुधवार 23-11-2016
राहुकाल का समय
12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक।
23 नवम्बर, तिथि 9, प्रविष्ठे 8, वार बुध, नक्षत्र पू.फा.दि., चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान दें व उन्हें समय पर पूर्ण करने की जिम्मेदारी को भी समझें। अधिकारी वर्ग से भी अच्छा सहयोग किसी भी प्रकार के लालच में न आए।
शुभ अंक- 3, शुभ रंग - केसरिया।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- स्वभाव में मधुरता। पति-पत्नी में मतभेद में कमी। यात्रा अच्छी। कुछ कामों को योजनाबद्ध तरीके से कर सकेंगे।
शुभ अंक-5 , शुभ रंग - संतरी ।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- मान-सम्मान की प्राप्ति। कार्यक्षेत्र में अच्छा परिश्रम आपकी प्रशंसा करवाएगा। यात्रा सुखद। दैनिक कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग – गहरा हरा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- अनावश्यक खर्च से कुछ काम प्रभावित। अधिकारी वर्ग से फटकार प्राप्त। वाहन सुख में कमी। विनम्रता बनाए रखें तो रुके काम बनने के संकेत प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक-8 , शुभ रंग - जामुनी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- जरूरी कामों को समयानुसार करना अच्छा रहेगा। वरिष्ठजनों से संपर्क बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - लाल ।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- फालतू बातों से ध्यान हटाने की जरूरत है। मित्र वर्ग को समय देने का मन। सुख-सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - नीला।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- आज अधिकारी वर्ग से प्रसन्नता मिलेगी। आगे बढ़ने के अवसर प्राप्तहोंगे। तरोताजा महसूस करेंगे। अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा।
शुभ अंक-4 , शुभ रंग - गहरा भूरा ।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- घर-गृहस्थी संबंधी वस्तु क्रय पर विचार कर सकते हैं। अनुकूल समय का लाभ प्राप्त। धार्मिक कामों पर खर्च रहेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग -काला।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- व्यवहार में मधुरता की आवश्यकता। मनोबल में वृद्धि। अच्छी विचारधारा से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - केसरिया ।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- महत्वपूर्ण कामों की चिंता। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता। आलोचक आलोचना कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - संतरी।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- मन की बात परिवार से कहने में हिचकिचाहट महसूस होगी। खरीदारी के दौरान बजट का ध्यान रखें।
शुभ अंक-8 , शुभ रंग - आसमानी ।
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- आय के साधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें तो लाभ भी अच्छा प्राप्त होगा।
शुभ अंक-3 , शुभ रंग - भूरा।

वीरवार 24-11-2016
राहुकाल का समय
1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
24 नवम्बर, तिथि 10, प्रविष्ठे 9, वार गुरू, नक्षत्र उ.फा. दि., चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। साझेदार से महत्व प्राप्त। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे संभव है।
शुभ अंक-5 , शुभ रंग - नीला।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- आज के दिन घर-परिवार का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत। आर्थिक स्थिति में सुधार की योजना।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - संतरी ।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- शत्रुपक्ष कमजोर। कार्यबाधा का निराकरण उत्तरदायित्व निभा सकेंगे। दूसरों के काम में बिना वजह हस्तक्षेप न करें। शुभ अंक- 7 , शुभ रंग - जामुनी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। शुभ अंक- 3 , शुभ रंग – गहरा भूरा ।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- क्रोध पर नियंत्रण की आवश्यकता। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्‍ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं।
शुभ अंक-9 , शुभ रंग हरा।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आज सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है। "सावधानी हटी, दुर्घटना घटी" इस बात का ध्यान रखें।
शुभ अंक-7 , शुभ रंग - पीला।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- परिश्रम का फल कुछ कमजोर रहेगा। बाहर का खाना खाने से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - सफेद
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - लाल
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्‍कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। शुभ अंक-9 , शुभ रंग - संतरी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। किसी भी बड़ी डील को उपयुक्‍त समय के लिए टाला जा सकता है। आज दोस्तों का साथ मिलेगा। शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - सफेद
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज अपना कीमती समय अपने पार्टनर को दें, आपके पार्टनर को आपकी जरूरत है। शुभ अंक-1 , शुभ रंग - लाल
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। शुभ अंक- 6 , शुभ रंग - हरा

शुक्रवार 25-11-2016, राहुकाल का समय- 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
25 नवम्बर एकादशी व्रत, तिथि 11, प्रविष्ठे 10, वार शुक्र, नक्षत्र हस्त दि., चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- आज परिवार में सभी आपका सहयोग देंगे। घर के रिश्‍तों में तनाव पैदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - पीला ।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। भाग्‍य आपके साथ है।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग –हरा
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- आज किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग – नेवी ब्लू
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। आज रिश्तों को समय दें। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग – आसमानी नीला
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग – गहरा भूरा
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- शेयर खरीदने और बेचने के लिहाज से अच्‍छा समय है। अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं।
शुभ अंक-3 , शुभ रंग - जामुनी
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। ज्यादा काम करने से बचें और टेंशन कम से कम लें।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग – गहरा नीला
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- आज छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। एकाग्रता बनाए रखें। एक ही दिशा में की गई मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकेंगे।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग - लाल
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्‍ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं।
शुभ अंक- 7, शुभ रंग -सफेद
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। सिरदर्द और पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। भोजन पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - पिंक
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- यह समय शेयर या नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ है। आज कोई फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग - चोकलेटी
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें।
शुभ अंक- 4, शुभ रंग - संतरी

शनिवार 26-11-2016
राहुकाल का समय
9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
26 नवम्बर प्रदोष व्रत, तिथि 12, प्रविष्ठे 11, वार शनि, नक्षत्र चित्रा दि., चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आज थोड़ी सी मेहनत से ही पूरा फल मिलने की उम्‍मीद है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग - लाल ।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- आज किस्मत आपके साथ है। परिजनों, दोस्तों और साथी के साथ समय बिता सकते हैं। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी।
शुभ अंक-6 , शुभ रंग - लाल ।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। कोई आज आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - नीला ।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग - सफेद ।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास शख्स से आज मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - हरा।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- अगर कहीं पैसा लगा रहे हैं तो सोच-समझ कर ही लगाएं। आज गैस और बदहजमी जैसी उदर संबंधी समस्याएं हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग - सफेद ।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- आज पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। भाई-बंधुओं से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग - नीला ।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- हर रिश्ता मजबूत बनने के लिए कुछ समय मांगता है। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - पिंक ।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- स्‍वास्‍थ्‍य सामान्‍य रहेगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
शुभ अंक-1 , शुभ रंग - भूरा ।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - केसरिया ।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- है। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शिक्षार्थियों के लिए भी दिन अच्छा है। आज पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग - काला।
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- अपने बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करें। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक-1 , शुभ रंग - हरा। रविवार 27-11-2016
राहुकाल का समय
शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।
27 नवम्बर, तिथि 13, प्रविष्ठे 12, वार रवि, नक्षत्र स्वाति सा., चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश, विक्रम संवत 2073

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )- आज किस्मत आपके साथ है। परिजनों, दोस्तों और साथी के साथ समय बिता सकते हैं। किसी बुजुर्ग की राय आपके टूटते रिश्ते को संवार देगी।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग – गहरा भूरा ।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )- आज आपको शेयर बाजार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है लेकिन प्रॉपर्टी से आपको फायदा हो सकता है।
शुभ अंक-3 , शुभ रंग - आसमानी नीला।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )- व्‍यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग – गहरा नीला ।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )- आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। आज अपने परिवार के स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग-सफेद।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)- आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत व सफलता के दम पर दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें।
शुभ अंक- 6 , शुभ रंग - लाल। ।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- कहीं यात्रा करने की इच्छा हो सकती है। सामाजिक तौर पर कुछ ऐसे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए करियर में मददगार रहेंगे।
शुभ अंक- 9 , शुभ रंग – गहरा नीला
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)- आज आप बस थोड़ी शांति रख लें आपका अच्छा समय फल देने वाला रहेगा। बहुत से काम पूरे हो सकते हैं। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
शुभ अंक- 1 , शुभ रंग - जामुनी ।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)- आपको आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। आपके काम बनेंगे। इनकम बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावट भी खत्म हो सकती है।
शुभ अंक- 3 , शुभ रंग - पीला ।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)- कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। आप प्रसन्न रहेंगे। जिस महत्वपूर्ण मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है।
शुभ अंक-5 , शुभ रंग – गहरा हरा ।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- भावनात्मक तौर पर लगभग पूरी तरह संतुलित रहेंगे। कोई नया काम आज करना चाहेंगे। किसी दोस्त के साथ लंबी बातचीत हो सकती है।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग - काला ।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- आज कोई नई बातें सामने आएंगी। समस्याओं का समाधान मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। धन लाभ के पूरे योग हैं। खुद पर कंट्रोल करें।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग – गहरा भूरा ।
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- आज योजना बना कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार के कुछ अवसर भी मिलेंगे। सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी।
शुभ अंक-2 , शुभ रंग - केसरिया।
साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 नवम्बर तक
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-: इस सप्ताह किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका मिलेगा। अपनी सक्रियता को योजना के स्तर तक ही सीमित रखें। दूसरों के प्रति सहयोग की भावना से सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप या रिश्तों को लेकर आपके मन में किसी तरह की चिंता है, तो उसका समाधान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ एक सकारात्मक और नई पहल करने का भी मौका मिल सकता है।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-  : भाग्यवश आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। निश्चित तौर पर इस सप्ताह वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगा। आप स्फ़ूर्ति से लवरेज़ रहेंगे लेकिन आप कुछ ऐसा काम कर सकते हैं, जो आपके लिए हितकर नहीं होगा। इसलिए थोड़ा सावधान रहें और अपने विवेक से काम लें। यदि मंगल और राहु की दशा ख़राब रहती है तो यह आपके वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा कर सकता है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-: अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, कठिन परिश्रम करें और भाग्य के भरोसे न बैठे रहें। परिवार के किसी बड़े के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है, लेकिन आप अपनी बुद्धि से चीज़ों को हल करने में कामयाब होंगे। इस समय धनार्जन होने के भी योग हैं लेकिन किसी खरीददारी के चलते अधिक खर्चे भी हो सकते हैं। घरेलू और आर्थिक फ़ैसले लेने में किसी भी प्रकार की जल्दबाज़ी न करें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो)-: समाजसेवी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह अनुकूल है, लेकिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी ज़रूरी है। नया वाहन या घर ख़रीदने में सफल होंगे। वैवाहिक जो़ड़ों और प्रेमी-युगलों को एक-दूजे के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आमदनी निरंतर बनी रहेगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण पाना होगा। यात्राएं अच्छी रहेंगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-  : बच्चे इस सप्ताह आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए। पुरातत्व और इतिहास विषय में रुचि रखने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है और वे नौकरी बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस सप्ताह किसी भी प्रकार का तनाव लेने से बचें और ऐसे काम करने की कोशिश करें, जिससे आपको ख़ुशी मिले।
कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-: इस हफ्ते सारी परेशानियों का अंत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सारे कर्ज़ों से भी निजात मिलेगी। साथ ही आपके शत्रु भी परास्त होंगे। सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिये यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अगर आप संतान उत्पत्ति के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह समय इसके लिए अच्छा नहीं है। अपने ऑफ़िस में थोड़ा सजग रहें।
तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-: ख़ुद को लेकर इस सप्ताह ज़्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है। व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको लेकर आपके जीवनसाथी के दिमाग में कुछ भ्रांतियां उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन उन पर बहस करके उन बातों को और बढ़ावा न दें। आपसी बातचीत करके समस्याओं का हल खोजें। वाणी पर संयम रखें।
वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-: इस सप्ताह बेशक आपको आर्थिक लाभ हो सकता है लेकिन समय फिर भी आपके अनुकूल नहीं है। कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में आप ग़लत रास्ते का रुख़ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। बहस करने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके वरिष्ठ आपके साथ ज़रूरत से ज़्यादा सख़्ती से पेश आ सकते हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा।
धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-: माता-पिता का स्वास्थ्य इस सप्ताह चिंता का कारण बन सकता है। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। कुछ नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय एकदम आपके अनुकूल है। आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी और आप अपने द्वारा प्राप्त की हुई सफलताओं के लिए सम्मानित होंगे। लेकिन इसके लिये अतिउत्साहित होने से बचें। ख़ुशियां आपका दरवाज़ा खटखटा रही हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-:  आपके काम के लिए लोग आपका सम्मान करेंगे। अगर आप मीडिया, ग्लैमर या पढ़ाई के क्षेत्र में है तो यह समय बहुत अच्छा रहेगा। निजी और पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। यदि बृहस्पति, चंद्रमा और शुक्र की दशा और अंतर दशा आपके पक्ष में रही तो इस सप्ताह आपको अपार धन लाभ होगा। परिवार की किसी महिला या आपकी माता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। उनका और अपना ख़्याल रखें।
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)-: इस सप्ताह व्यवसायी व्यक्तियों को प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। अनचाहे स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जुए या अवैध रूप से पैसे कमाने की कोशिश न करें, क्योंकि बृहस्पति इन चीज़ों में आपका साथ नहीं देगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।
मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)-: इस सप्ताह अनचाहे ख़र्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कोई भी आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचाने में सफल नहीं होगा। आप अपने साहस से अनचाही चीज़ों पर काबू पाने में सफल होंगे। नौकरी पेशे से जुड़े लोगों की इच्छा पूरी होगी

Copyright @ 2019.