नई दिल्ली, 8 दिसंबर: विश्व स्तर पर प्रशंसित फिल्म एवं नाटक ‘‘मम्मा मिया’’ के नाट्य रूपांतर को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तुत किया गया। इसके
मुख्य आकर्शणों में लाइव गायन एवं नृत्य प्रस्तुति के अलावा बेहतरीन अभिनय एवं पार्शव में चलने वाले सुंदर दृश्य - श्रव्य शामिल हैं। इस संगीतमय ‘‘मम्मा मियां’’ का पहला लाइव शो श्रीराम सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्टस, मंडी हाउस में आयोजित हुआ और दर्शकों के अलावा मंचीय कला से जुड़े
समुदाय ने इस नाट्य मंचन की जमकर तारीफ की। ढाई घंटे के इस अभूतपूर्व संगीत नाट्य मंचन का आयोजन आजाद फाउंडेशन
और सखा कंसल्टेंसी विंग्स की ओर से संयुक्त रूप से हुआ और इस मंचन से परिवर्तनकारी
कार्यक्रम ‘‘वूमेन ऑन व्हील्स’’ के लिए आय अर्जित की जाएगी। ‘‘वूमेन ऑन व्हील्स’’ का उद्देष्य वंचित महिलाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे पेशेवर ड्राइवर
सकें। यह इस सूत्र वाक्य को भली - भांति प्रदर्षित करता है - ‘‘जहां पहिया है, वहा रास्ता है’’। इस नाटक के इस कथ्य को सामुदायिक लामबंदी का
प्रवेश मार्ग के रूप में पेश किया गया ताकि महिला सशक्तिकरण के बड़े लक्ष्य को
हासिल किया जा सके। विश्व स्तर पर प्रषंसित 2008 के फिल्म एवं नाटक ‘‘मम्मा मियां’’ का संगीतमय रूपांतरण पिता के लिए दुल्हन की तलाश
के बारे में है। यह कहानी पूरे नाटक के दौरान मनोरंजन एवं हास्य पैदा करती है। यह
मनोरंजक कामेडी क्रांतिकारी ‘वूमेन ऑन व्हील्स’’ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए काफी हद तक सहायक
साबित होगी। निर्देशक रितू आर. चन्द्रा ने कहा, ‘‘मम्मा मियां फिर से!’’ न केवल हमारी रचनात्मकता की प्यास को बुझाता है बल्कि एक असाधारण
कार्य के लिए भी योगदान देता है। इस नेक कार्य के साथ मेरा जुड़ना मेरे लिए
सौभाग्य की बात है। यह नाटक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म और ब्रडवे
संगीत का रूपांतरण है। यह चार महिलाओं की कहानी है जो अपनी ही शर्तों पर जीवन जीती
है और अपने खुद के लिए विकल्प बनाती है। हालांकि इन विकल्पों में कुछ सही है और कुछ
गलत है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है उन सभी का उनके अपने जीवन पर नियंत्रण है।
इस नाटक की आत्मा हालांकि इसका मनमोहक संगीत है जो दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर
कर देता है लेकिन मेरा मानना है कि इसकी कहानी भी उतना ही दिलचस्प है।’’ निर्देशक रितु आर. चंद्रा ने गहरे जुनून के साथ इस नाटक को नए जमाने
के अनुसार ढाला है। थिएटर के 18 साल के अपने कैरियर के दौरान, चंद्रा ने विभिन्न नाटकों के लिए पटकथा लिखी, नाटकों का निर्माण और निर्देशन किया। इन नाटकों में ‘‘द गिंचू वू स्टोल क्रिसमस’’ और ‘‘वी विल रॉक यू’’ भी शामिल हैं। उनकी ताजा प्रस्तुति ‘‘खुशी एक अहसास’’ को समीक्षकों ने खूब सराहा। यह नाटक ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के लिए बनाया गया जिसमें मंच पर 50 नेत्रहीन बच्चों को पेश किया गया। आजाद फाउंडेशन और सखा कंसल्टेंसी विंग्स का कार्यक्रम ‘‘वूमेन ऑन व्हील्स’’ एक सामाजिक पहल है जो गरीब महिलाओं को गरिमा के साथ अपनी आजीविका
अर्जित करने के लिए संसाधन प्रदान करती है। आजाद फाउंडेशन आत्मरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा, कानूनी और महिला अधिकारों आदि के रूप में आत्म
सशक्तिकरण मड्यूल के तौर पर परिवर्तनकारी प्रशिक्षण प्रदान करता है। जब कोई महिला
सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर लेती है तो आजाद फाउंडेशन की सहयोगी संस्था सखा
कंसल्टेसी इन महिलाओं को निजी संस्थाओं में वाहन चालक के रूप में तथा सखा कैब्स फॉर वूमेन में
नौकरियां प्रदान करता है। पिछले कुछ वर्शों के दौरान इन संस्थाओं ने नियमित रूप से नुक्कड़ नाटकों, फिल्म शो, संगीत कार्यक्रमों और विचार विमर्श आयोजित किया है
ताकि समुदायों को महिलाओं के लिए गैर परम्परागत आजीविका साधनों के महत्व के बारे
में जागरूक बनाया जा सके तथा समुदायों को शामिल किया जा सके। आजाद फाउंडेशन की मीनू वडेरा कहती हैं, ‘‘आवर ‘‘वुमेन ऑन व्हील्स’’ कार्यक्रम ने हाल ही में कई महिलाओं के जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया
है और मलिन बस्तियों में रहने वाली कमजोर वर्ग की महिलाओं को गरीबी से निजात पाने के
लिए एक मौका प्रदान किया है। उन्हें न केवल बहुत आवश्यक मदद प्रदान किया गया है, बल्कि उन्हें जीवन के हर पहलू में आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त
बनाया गया है। महिला चालकों का दस्ता, भारत को
अधिक सुरक्षित, न्यायसंगत और महिलाओं को
अधिक उत्तरदायी बनाने के लिए अपना छोटा योगदान देते हुए, दिल्ली और अन्य शहरों में महिलाओं को सुरक्षित और
वैकल्पिक परिहन विकल्प प्रदान करता है। हम अपने उद्देश्य के समर्थन में और अपने प्रयास का विस्तार करने के
लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए रितु चंद्रा और उनकी कलाकारों की टीम
का आभारी हैं ‘वुमेन अन व्हील्स’’ ने अब
तक कम से कम 700 महिलाओं को रोजगार चालकों के रूप में प्रशिक्षित
किया है। ये महिलाएं अब शिक्षा, स्वास्थ्य
में और अपने जीवन की स्थिति को बदलने की दिशा में अपनी आय कां निवेश कर रही हैं।
उनकी पहल को बलीवुड स्टार आमिर खान द्वारा आयोजित लोकप्रिय टीवी षो सत्यमेव जयते
में चित्रित किया गया है, और इसे कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुआ है। मम्मा मिया! फिर उसी मैदान में अगले दो दिनों तक प्रदर्शित किया जाएगा और टिकट BookMyShow पर उपलब्ध हैं। |