(10/12/2016) 
विमुद्रीकरण का रबी की बुआई पर कोई असर नहीं, रबी की बुआई का रकबा बढ़ा: राधा मोहन सिंह
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि 8 नवंबर से लागू विमुद्रीकरण का रबी की बुआई पर कोई असर नहीं पड़ा है।



केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि 8 नवंबर से लागू विमुद्रीकरण का रबी की बुआई पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2016 तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार रबी की बुआई के रकबे में बढ़ोत्तरी हुई है।

सिंह ने कहा कि देश भर में 09/12/2016 तक कुल रबी फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 438.90 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 472.43 लाख हेक्टेयर हैजो कि 33.53 लाख हेक्टेयर (7.64%) से अधिक है। गेहूं फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 202.28 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 225.63 लाख हेक्टेयर हैजो कि 23.35 लाख हेक्टेयर (11.54%) से अधिक है। दलहन फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 110.80 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 121.74 लाख हेक्टेयर हैजो कि 10.94 लाख हेक्टेयर (9.88 %) से अधिक है। तिलहन फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 65.71 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 72.23 लाख हेक्टेयर हैजो कि 6.52 लाख हेक्टेयर (9.92 %) से अधिक है। गेंहूदलहन और तिलहन रबी की मुख्य फसले हैं।

कृषि मंत्री ने दो राज्यों का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि ऊत्तर प्रदेश में 09/12/2016 तक कुल रबी फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 76.79 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 95.87 लाख हेक्टेयर हैजो कि 19.08 लाख हेक्टेयर (24.85 %) से अधिक है। गेहूं फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 54.89 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 66.50 लाख हेक्टेयर हैजो कि 11.61 लाख हेक्टेयर (21.16 %) से अधिक है। दलहन फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 10.07 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 15.93 लाख हेक्टेयर हैजो कि 5.86 लाख हेक्टेयर (58.19 %) से अधिक है। तिलहन फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 10.63 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 11.91 लाख हेक्टेयर हैजो कि 1.28 लाख हेक्टेयर (12.04 %) से अधिक है।

सिंह ने बताया कि राजस्थान  में 09/12/2016 तक कुल रबी फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 59.86 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 70.52 लाख हेक्टेयर हैजो कि 10.66 लाख हेक्टेयर (17.81 %) से अधिक है। गेहूं फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 22.29 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 23.22 लाख हेक्टेयर हैजो कि 0.93 लाख हेक्टेयर (4.19 %) से अधिक है। दलहन फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 11.83 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 17.23 लाख हेक्टेयर हैजो कि 5.40 लाख हेक्टेयर (45.69 %) से अधिक है। तिलहन फसल की बुआई की स्थिति पिछले साल के 23.42 लाख हैक्टेयर के मुकाबले 27.38 लाख हेक्टेयर हैजो कि 3.96 लाख हेक्टेयर (16.88 %) से अधिक है।

SS

Copyright @ 2019.