(13/12/2016) 
अन्नपूर्णा नीति देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य : अमित शाह
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा सरकार के 13 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सहज समर्पण और संकल्पित नेतृत्व की वजह से छत्तीसगढ़ समृद्धता की ओर है।

 नव उदित राज्यों में छत्तीसगढ़ अब विकास के मामले में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को अन्नपूर्णा नीति देने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। छत्तीसगढ़ का पीडीएस सिस्टम देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन गया है। पीडीएस सिस्टम के पूरोधा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बधाई के पात्र हैं। यहां की सरकार हर मोर्चे पर मजबूती से काम कर रही है। नक्सलवाद के मुद्दे पर एक निर्णायक लड़ाई सक्षम नेतृत्व के माध्यम से लड़ी जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनप्रिय नीतियों से राष्ट्र मजबूत हो रहा है। हम वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए 13 सालों से सक्रिय भाजपा की सरकार व प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभी से मिशन 2018 के लिए  जुट जाने की अपील की। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि राहुल बाबा हमारी सरकार पर हमेशा सवाल उठाते हैं तो मैं कहता हंू कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने यूपीए की सरकार में एक मौनी प्रधानमंत्री देश को दिया था जो हर विषय पर मौन रहते थे लेकिन देश के हित में बोलने वाले प्रखर प्रधानमंत्री का नेतृत्व हमें मिला है।  उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी कर कालेधन व देश विरोधी ताकतों की नकेल कसी है जिसका समाज के हर वर्ग ने समर्थन किया है। 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हम सबके सपनों का छत्तीसगढ़  बनाया और हमारी सरकार समृद्ध छत्तीसगढ़ सपने को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा अब हम नींव से नवीन छत्तीसगढ़ की ओर हैं। हमने विकास योजनाओं को लेकर एक आदर्श स्थापित किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कैसे पहुंचे इसके लिए हमारी पूरी संकल्पना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से समाज का हर वर्ग मजबूत हो रहा है। संग ही उनके नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ भी मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि हम डिजीटल आर्मी बनाकर छत्तीसगढ़ को सूचना के क्रांति का मुख्यधारा से जोड़ रहे हैं। 
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है और हमें कर्मठ व कर्मशील कार्यकर्ताओं के सहारे एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज यह अवसर है  जीत के संकल्प के साथ मिशन 2018 में अभी से  जुट जाएं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र देते हुए कहा कि अपना बूथ हो सबसे मजबूत। 
प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने स्वागत भाषण देते कहा कि तरक्की के इन  तेरह वर्षों में विकास बेमिसाल हुआ है। अब वक्त है कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को समाज के निचले तबके तक ले जाकर अन्त्योदय से जीवन उन्नयन की बातों को बताएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति को तेजी व बल मिला है। हमें अभी से ही विजय संकल्प के साथ 2018 के मिशन में लग जाना होगा। सभा के अंत में आभार लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने व्यक्त किया। संचालन प्रदेश भाजपा महामंत्री संतोष पाण्डेय ने किया। 
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद रमेश बैस, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व हजारों के संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
भाजपा ने किया संकल्पशील मुख्यमंत्री का सम्मान 
तरक्की के तेरह बरस के समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र में सृजन संकल्प संभावनाओं के त्रिवेणी छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सर्वसमावेशी सरकार के तेरह वर्ष पूर्ण होने पर हम छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हैं। 
Copyright @ 2019.