(18/12/2016) 
जजों ने रेलवे अधिकारियों को पीटा।
नई दिल्ली, दिसंबर। यमुना ट्रॉफी 2017 क्रिकेट में आज यहां विपिन नेगी की आक्रमक बल्लेबाजी की बदौलत जज एकादश ने रेलवे अधिकारी एकादश को 81 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश पा लिया।


यमुना  स्पोर्टस काम्पलेक्स मैदान पर जज एकादश ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में पांच विकेट पर 219 रन बनाए। आकाश जैन ने 52 विपिन नेगी ने 65 सन्नी ने 42रनों की उपयोगी पारी खेली। विक्रम ने 24 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में रेलवे एकादश टीम छह विकेट पर निर्धारित ओवरों में 138 रन ही बना पाई। डी आर वर्मा ने सर्वाधिक 34 उदय सिंह मीणा ने 23 रनों की पारी खेली। रितेश ने 26रन देकर दो विकेट लिए। मैच से पूर्वी जिला न्यायाधीश तलवंत सिंह तथा पूर्वी दिल्ली डीएम कुलानंद जोशी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने  यमुना ट्रॉफी के आयोजन और यमुना निर्मल के लिए पर्यावरण के बारे में अधिक लोगों को जागरुक किए जाने की जमकर तारीफ की

मैच का आयोजन  निर्मल यमुना और  इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।


-दिल्ली पुलिस की आसान जीत।

इससे पूर्व उदघाटन मैच में दिल्ली पुलिस ने एडवोकेट एकादश को छह विकेट से परास्त किया। एडवोकेट एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 147रन बनाए।  अजित सिंघला, प्रवीन कुमार और विजय कुमार ने एक-एक विकेट ली। जवाब में डीसीपी विजय सिंह की अगुवाई वाली दिल्ली पुलिस टीम ने जीत के लिए जरूरी 148 रन 15-1ओवरों में चार विकेट खोकर बना लिए। जिसमें मनीश ढिल्लो ने नाबाद 55 तथा विजय कुमार ने65 रनों की उपयोगी पारी खेली।

Copyright @ 2019.