(21/12/2016) 
डिजीटल डेमोक्रेसी ही हमारी शक्ति : विजय शर्मा
रायपुर। सोशल मीडिया की शक्ति को हमें समझना होगा। जिस तरह समाज प्रगति की राह पर बढ़ रहा है।

रायपुर। सोशल मीडिया की शक्ति को हमें समझना होगा। जिस तरह समाज प्रगति की राह पर बढ़ रहा है। हमारी सूचना समग्रता भी उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला के पहले दिन फेसबुक विषय पर चर्चा हुई। 
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सोशल मीडिया कार्यशाला के फेसबुक के प्रयोग विषय पर संबोधित करते भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सूचना के उस दौर के हम साक्षी बन रहे हैं जहां हमारा समाज साइबर समाज की ओर बढ़ रहा है। हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि समाज में परिवर्तन के लिए सार्थक सूचनाओं को कैसे पहुंचाएं, जिसके लिए केवल सोशल मीडिया ही हमारा हथियार है। सोशल मीडिया के जिस युग में हम जी रहे हैं, उसे डिजीटल डेमोक्रेसी का नाम दिया जा रहा है।  
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि डिजीटल इंडिया के साथ डिजीटल छत्तीसगढ़ कैसे आगे बढ़े इस पर हम सब को एक जुटता के साथ विचार करना होगा। सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक वैभव बैस ने कहा कि आने वाला समय सूचनाओं के लिहाज से चुनौतीपूर्ण होने वाला हैै और हमें सूचना के स्वयं सेवक के तौर पर समाज में अपनी सक्रियता को बढ़ानी होगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की परिकल्पना को लेकर सहीं सूचना पहुंच सके। जिसके लिए युवा मोर्चा पूरे राज्य में डिजीटल आर्मी तैयार कर रही है। फेसबुक के माध्यम से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएगी।
 इस कार्यशाला में सोशल मीडिया के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा व राज्य भर से आए युवा मोर्चा सोशल मीडिया विभाग के सदस्यों ने हिस्सा लिया।  
कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री युवामोर्चा संजूनारायण सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री गोपाल सामंतो, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदराम जांगड़े, जयप्रकाश यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। 
वाट्सअप पर होगी चर्चा : सोशल मीडिया कार्यशाला के दूसरे दिन सुबह 11 बजे वाट्सअप के उपयोगिता पर चर्चा की जाएगी। जिसमें राज्यभर से आए भाजयुमो सोशल मीडिया संयोजक व पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। 
Copyright @ 2019.