(26/12/2016) 
उदित राज ने अपने क्षेत्र मुंडका में मनोज तिवारी का किया भव्य स्वागत
बाहरी दिल्ली : सांसद डॉ. उदित राज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर- पश्चिम दिल्ली के मुंडका में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया |

बाहरी दिल्ली : सांसद डॉ. उदित राज ने आज अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर- पश्चिम दिल्ली के मुंडका में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया | इस मौके पर मनोज तिवारी का स्वागत करने के लिए क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने आकर उनका हौंसला बढाया | इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के दोनों नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वेदपाल मान और विनय रावत सहित सभी निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष और पूर्व विधायक शामिल हुए | इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उत्तर-पश्चिम दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि मनोज तिवारी का स्वागत जैसा हम अपने क्षेत्र में करना चाहते थे आज बिलकुल वैसा ही हुआ है | लोगों का हुजूम देख कर इनकी लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है | इनकी भव्य लोकप्रियता केवल इसलिए नहीं है कि यह एक कलाकार या राजनेता है बल्कि इसलिए है कि इनका स्वभाव बेहद ही सरल है | यह छोटे-बड़े सबका सम्मान करते है | साथ ही साथ उदित राज ने क्षेत्र के विकास की बात करते हुए कहा कि जल्द ही उनके क्षेत्र में घेवरा में फाटक की समस्या का निदान कर दिया जायेगा | उन्होंने कहा कि हाल ही होने नए ऑफिस को खोला है जो कि रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित है जो व्यक्ति हमारे दफ्तर नहीं पंहुच पाते हैं वो क्षेत्र के दफ्तर में जाकर अपनी समस्या लिखित रूप में दे सकते है और उसके लिए उन्हे दौड़ भाग नहीं करनी पड़ेगी | डॉ. उदित राज ने आगे बोलते हुए कहा कि आज हम सबके लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी जी का जन्मदिन है जिसे आज नरेंद्र मोदी जी ने सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है | इससे यह पता चलता है कि हमारे प्रधानमंत्री काम करने वालों का कितना सम्मान करते है | आज उन्होंने डिजिटल इंडिया के लिए जो मुहीम छेड़ी है उसका आने वाले समय में सीधा लाभ गरीबों, दलितों और वंचितों को मिलेगा | बस उन्हें इस मुहीम में डंटकर खड़े रहना है और तब तक साथ नहीं छोड़ना है जब तक कि पूरा देश डिजिटल इंडिया को न अपना ले |

इस स्वागत समारोह पर लोगों का अपार स्नेह और प्यार देख मनोज तिवारी ने सबका अभिनन्दन किया और कहा कि इतनी सर्दी होने के बावजूद आप लोग जिस तरह से डंटे हुए है वह वाकई काबिले तारीफ है | अब मैं केवल सांसद ही नही बल्कि देश की राजधानी दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष भी हूँ | इसलिए अब जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गयी है ऐसे में लोगो को इतना समय नहीं दे पाता हूँ लेकिन इसके बावजूद अधिक से अधिक लोगों से मिलने का प्रयास रहता है और उनकी समस्याओं का हल करता हूँ | बड़े भाई समान इस क्षेत्र के सांसद डॉ. उदित राज ने आज दूसरी बार सम्मान समारोह रखा जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूँ | भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में विकास कर रही है| उत्तर-प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हमारी जीत होगी जिसप्रकार हाल ही चंडीगढ़ में नगर-निगम चुनाव का रिजल्ट आया है उससे यह साफ़ स्पष्ट होता है कि जनता ने किसे अपना भविष्य का नेता चुना है और किस पार्टी कि तरफ उनका झुकाव है | मैं अंत में बस यही कहना चाहूँगा कि भारतीय जनता पार्टी का केवल एकमात्र उद्देश्य देश को प्रगति के पथ पर ले जाना और आप लोगों की समस्याओं को दूर करना |

Copyright @ 2019.