(31/12/2016) 
ग्रहमंत्री का 25 हजार पुलिस कर्मियों नें किया धन्यवाद
यह सच है कि हम पुलिस के कारण ही अपनें आप को सुरक्षित मेहसुस करते हैं। त्योहारों के दिन हम सब अपने परिवार के साथ ज्यादातर त्यौहार मनाते हैं लेकिन पुलिस ही ऐसी होती जो जो अपने त्यौहार रोडों पर मनाती है, अपने घर पर नही जा पाती है।

इतना ही नही कई सालों से पुलिस में तैनात सिपाही अपनी सेवाएं देते देते रिटायर हो जाता है लेकिन कोई उसकी सुध लेने वाला कोई नही। लेकिन इस बार दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ है कि 25 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों का प्रमोशन एक साथ हुआ। और दिल्ली पुलिस ने एक रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टे़डियम में हुए अंलकरण समारोह में देश के ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 हजार पुलिसकर्मियों को उनके प्रमोशन पर बधाई दी। इस मौके पर हजारों की संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं, देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रमोशन होने से पुलिस का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने ये भी एलान किया कि जल्द ही दिल्ली पुलिस के बेड़े में 15 हजार और पुलिसकर्मी तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को किसी भी राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए और दबाव आए भी तो दबाव नहीं लेना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि हर मामले की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। वहीं, दिल्ली पुलिस को ये ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी बेगुनाह को पकड़ा ना जाए और गुनहगार बच ना सकें। राजनाथ सिंह ने नोटबंदी के मसले पर कहा कि नोटबंदी के बाद कई लोग गलत काम में लगे थे, जिनके बारे में जनता ने बहुत सारी जानकारी दी।

Copyright @ 2019.