(05/01/2017) 
हमारे देश में महिलाओं को देवी की तरह माना जाता हैं
जिस देश में महिलाओं को पूजा जाता हैं आज उसी देश में महिलाओं का अपमान हुआ है 31 दिसम्बर की रात उन महिलाओं का क्या कसूर था कि वो रात को घर से नया साल बनाने के लिए बाहर गयी .

बस आज हमारे देश में  महिलाओं का बहार निकलना भी खतरनाक हो गया है ..वही बैंगलुरू में 31 दिसम्बर की रात को एमजी और ब्रिगेड रोड पर कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हुई उस घटना के समय कम से कम 1600 पुलिस  वाले उस जगह पर तैनात थे लेकिन पुलिस  होने के बावजूद इस घटना को अंजाम दिया गया उन आरोपियों ने लड़कियों के साथ गंदे कमेंट्स किये उनके कपडे फाड़ने की कोशिश की गयी .. हुई इस घटना के बाद होम मिनिस्टर जी परमेश्वर ने कहा की इस तरह की घटना होती रहती है और एक नेता कहते है कि जहाँ  शक्कर होगी वहाँ चींटी तो आयगी ही .. इन सब घटनाओं के बाद भी लड़कियों को दोषी माना जा रहा है इसमें लड़कियों की क्या गलती थी की उन्होंने शॉट ड्रेस पहन रखी थी   क्या अब लड़कियों की ड्रेस पर भी पाबन्दी लगायी जायगी ...... इन जैसी  घटनाय तब तक नहीं ख़तम हो सकती जब तक हमारी सोच हमारी मानसिकता नहीं बदलेगी तब तक घटना नहीं ख़तम हो सकती है सब कहते है कि देश के युवा जो विकास करेंगे आज वही युवा इन घटनाओं को सबसे ज्यादा अंजाम दे रहे है और देश के नेता जो घटनाओं को देख के भी  अनदेखा कर रहे है बैंगलुरु जिस राज्य को सबसे अच्छा माना जाता था उस राज्य में इस तरह की घटना ने पूरे राज्य की संस्कृति का वातावरण ही बदल कर रख दिया .. आज लोग महिलाओं को  गलत तरीके से देखते है जब तक हमारी सोच नहीं बदलेगी हम नहीं बदल सकते।
 इसलिए हमें अपनी सोच को बदलना होगा  हम बदलेंगे तो देश बदलेगा..।

श्री कृष्ण
समाचार वार्ता
Copyright @ 2019.