(07/01/2017) 
नोटबंद के नाम पर नाटक कर रही कांग्रेस : सोनी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष सुनील सोनी ने नोटबंदी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल करते हुए कहा कि लाख कोशिश के बाद भी कांग्रेस को केशलेस अभियान के खिलाफ कोई जन समर्थन नहीं मिल रहा है।

 केवल प्रदर्शन के नाम पर कांग्रेस अपनी खोई हुई जमींन को मजबूत करने में लगी है। साथ ही इस पर सियासत कर रही है। जनता इसे भलीभांति समझ चुकी है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोनी ने कहा कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है कि कांग्रेस व कुछ दल केन्द्रीय बजट पेश करने से पहले विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पेश होने वाली  बजट से कांग्रेस व अन्य दलों को सियासी नुकसान होगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान अलोकतांत्रिक ढंग से कांग्रेसलियों ने बैरिकेट तोडऩे की कोशिश की इस दौरान पुलिस ने रोका है जिसे लेकर भी कांग्रेसी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। 
Copyright @ 2019.