(09/01/2017) 
हॉल मीटिंग में युवा जानेंगे भाजपा की रीति-नीति
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राज्य भर में मीटिंग का आयोजन करेगी। जिसमें ऐसे युवा को अधिक से अधिक भाजपा विचार धारा के बारे में बता कर उन्हें युवा मोर्चा से जोड़ेगी। हॉल मीटिंग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी ऐसे युवाओं को जोड़ेगी जो भाजपा के विचार धारा से जोडऩा चाहते है

 राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हॉल मीटिग का आयोजन कर प्रदेश भाजपा सरकार की विकास योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी और साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे विचार पुरूषों के बारे में युवाओं को बताएगी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हॉल मीटिंग हमारे लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है जिसमें युवाओं को जोड़ कर हम छत्तीसगढ़ को सशक्त युवा प्रदेश बनाना चाहते हैं जिससे की युवाओं की भागीदारी प्रदेश की विकास में अहम हो सके।                  
महाजन से मिले भाजयुमो कार्यकर्ता : भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बैठक ली। प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन को बधाई दी। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में युवा मोर्चा की संगठनात्मक व राज्य में चलाए जा रहे युवानीति अभियान के संबंध में जानकारियां दी। इस दौरान महामंत्री संजू नारायण सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, आशीष अग्रवाल, जयंत मिंज, प्रदेश मंत्री गोपाल सामंतो, प्रचार प्रमुख अखिलेश कश्यप, सह प्रचार प्रमुख अनुराग अग्रवाल, सुनीता मानिकपुरी, शालिनी विश्वकर्मा, जयप्रकाश देवांगन, अनूप सिन्हा, नितेश मिश्रा मौजूद थे। 
 कार्यकर्ताओं से मिली अन्नाम्मा कुरूविल्ला 
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के काम काज को करीब से जानने केरल से अन्नाम्मा कुरूविल्ला रायपुर आई हुई है। अन्नाम्मा केरल अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सचिव हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ. सलीम राज से मुलाकात की और राज्य में चल रहे संगठन गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यक मोर्चा बेहतर काम कर रहा है यहां के अनुभवों का लाभ केरल प्रदेश में भी लेना चाहेंगे। इस दौरान उर्दू आकादमी उपाध्यक्ष नजमा अजिम खान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी हमीद मंसुरी, रायपुर जिलाध्यक्ष मखमुर खान, असरफ मेमन, सोनू सलुजा, आशिफ खान, गुलाम सरोज , सोनू आसिफ, दिलबा हुसैन व जिशान सिद्धकी, फैजल खान, रेहाना खान, फरहा नाज, शाहेदा खान, आशिया सलीम, शिरीन खान सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Copyright @ 2019.