(09/01/2017) 
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय
आज दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंश सेंटर में आयोजित भाजपा की राष्ट्रिय पदाधिकारियो की अधिवेशन को सम्बोधित किया। भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रिय महासचिव सरोज पाण्डेय ने अपने उदबोधन में

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के पचास दिन पुरे होनें पर राष्ट्र के नाम संदेश में किसानो,महिलाओ तथा गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारो को बड़ी सौगात देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनके इस घोषणा से देश की सभी वर्ग की नागरिक खुश है।भाजपा राष्ट्रिय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय ने आगे कहा कि आम जनता की पीड़ा व जरूरत को समझने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जबसे कालेधन के खिलाफ नोटबंदी लागु किया है तब से देश के जनमानस अपने आप को सुरक्षित महसूस कर कालेधन के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान देकर सरकार का मनोबल बढ़ाया है।उन्होने प्रधान मंत्री मोदी द्वारा गर्भवती महिलाओ की एक मुश्त 6 हजार की राशि देने के निर्णय को गर्भवती महिला बहनो के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा की उनके इस निर्णय से अब गर्भवती महिलाए अपने जन्म लेने वाले बच्चे की स्वास्थ्य के लिए चिंतित नही होगी वही किसानो का दो माह का ब्याज माफ़ करने क्रेडिट कार्ड में छुट देने तथा गरीबो व मध्यम वर्गीय परिवारो को मकान बनाने चार से तीन प्रतिशत छुट देने से सभी वर्ग को राहत मिलेगे।इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रिय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा दिए भाषण का समर्थन का उपस्थित राष्ट्रिय पदाधिकारियो ने ताली बजाकर किया।
छत्तीसगढ़ के आस्था की देवी हैं राजिम भक्तिन माता
रायपुर।राजिम स्थित प्राचीन राजिम भक्तिन माता के जयंती के मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ वासियों के सुख समृद्धि की कामना की है। प्राचीन काल से ही भक्तिन माता का मंदिर हम सब के लिए आस्था का केन्द्र सदैव रहा है। यह मंदिर मातृ शक्ति का प्रतीक है। माता तेलीन नाम पर स्थापित  यह मंदिर  सब की कुलमंदिर के रूप में पहचानी जाती है। इस मंदिर का निर्माण शिखर नागर शैली में की गई है। हर साल 7 जनवरी को राजिम भक्तिन माता के जयंती के अवसर पर राज्यभर से श्रद्धालु राजिम पहुंचते हैं।
Copyright @ 2019.