(18/01/2017) 
भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर निगम सभापति व नगर पालिका उपाध्यक्ष के चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

 नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के सभापति चयन के लिए गृहनिर्माण बोर्ड अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी को नियुक्त किया गया है। सारंगढ नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चयन के लिए विधायक शिवरतन शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
Copyright @ 2019.