(26/01/2017) 
गायक पंकज जेसवानी को अमेरिका में मिला साहित्य गौरव अवार्ड
हाल ही में अमेरिका के न्यू यॉर्क में एक भव्य साहित्य एवं संगीत के कार्यक्रम में भारत के गायक एवं संगीतकार पंकज जेसवानी जी को साहित्य गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

फ्लशिंग के हिन्दू सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन के इस कार्यक्रम में देश विदेश के कई कविगण - मनोज कुमार मनोज , मनोज , शकुन,  पंकज जेसवानी , के साथ मौजूद थे। कार्यक्रम न्यू यॉर्क एवं फ्लोरिडा के ऑर्लैंडो में भी आयोजित किया गया जहाँ पंकज जेसवानी ने गायन के साथ साथ कविता पाठ भी किया। 
 अमेरिका के डॉ  मेहता , प्रदीप टंडन , सुषमा , डॉ भयानी , रोशन घेरा जी कथूरिया, भारत से सांसद जयप्रकाश अग्रवाल , दाऊ जी , भगवान शर्मा ,राजेश गर्ग एवं प्रवीण गुप्ता आयोजन में मौजूद थे। 

इसके अलावा पंकज जेसवानी जी ने सेन फ्रांसिस्को ,न्यू जर्सी में भी संगीत के कार्यक्रम किये जिनमें  भजन , गीत , ग़ज़ल , माता की चौकी ,सिंधी कलाम एवं कैरोके गायन काफी सराहनीय रहे। 
अनु पेशावरिया  जी के संगीत संध्या , मंजीत और ज्योति  के संगीत वर्कशॉप काफी प्रशसनीय रहे।  
सुनीता ज्ञान के फैशन शो में  बॉलीवुड हेरोइन मलाइका अरोरा जी के साथ स्टेज शो में जेसवानी जी ने गायन एवं मंच सञ्चालन से लोगों का दिल जीत। राखी जी, आसान  जी , राजाजी ,किशोर जी , अशोक वर्मा जी  का विशेष  सहयोग रहा। 
क्रूज़  पर डॉ एसोसिएशन के कार्यक्रम में जेसवानी जी ने कारोके पैर कई गीत गाये। 
पंकज जेसवानी जी की WEB SITE - www.pankajjeswanimusic.com  भी लांच हुई।  इस से पहले भी जेसवानी   कई बार लन्दन , पेरिस , रूस , ओस्ट्रिलिया , इंडोनेशिया , सिंगापुर , दुबई , बैंकाक का संगीतमयी सफर कर चुके हैं। 
 पंकज जेसवानी जी के अमेरिका, यू एस ए दौरे की सफलता पर  हम उन्हें बढ़ाई देते हैं और भविष्य में कामना करते हैं की इसी तरह भारत एवं विदेशों में जाकर अपने संगीत एवं साहित्य कार्यक्रमों से  देश का नाम रोशन करेंगे। ​
Copyright @ 2019.