(30/01/2017) 
रेवाड़ी पहुंची जन जनगृति सद्भावना यात्रा गुर्जर महासभा ने किया यात्रा का जोरदार स्वागत
एंकर: एक दिसंबर को उत्तरकाशी से शुरू हुई जन जागृति सद्भावना यात्रा आज रेवाड़ी पहुंची। रेवाडी के गढ़ी बोलनी चौक पहुंचने पर राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रैनी सिराधना व उनकी टीम ने साइकिल से यात्रा कर रहे महासभा के राष्ट्रीय महासचिव सत्यवीर गुर्जर का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

 इस मौके पर सत्यवीर गुर्जर ने कहा कि एक दिसंबर को उत्तरकाशी से शुरू हुई उनकी यह यात्रा बाघा बार्डर पर जाकर संपन्न होगी। इस दौरान वे अब तक हजारों किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उनका उद्देश्य है कि समाज में आपसी भाईचारा कायम हो। वहीं समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के दोरान साइकिल पर भारतीय तिरंगा देखकर लोगों में देश भावना जागृत होती है, जिसे देखकर उन्हें भी बेहद खुशी महसूस होती है। बाइट: सत्यवीर गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव वीर गुर्जर महासभा                                                                                             रेवाड़ी, 30 जनवरी।
Copyright @ 2019.