(02/02/2017) 
अरूण जेटली द्वारा प्रस्तुत बजट
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी राजधानी रायपुर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने केन्द्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली द्वारा प्रस्तुत बजट को देश के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुँचाने वाला बताया है।

जिसमें समाज के हर तबके का ध्यान रखा गया है। राजीव कुमार अग्रवाल ने सबका विकास, सबके साथ वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित मंत्री अरूण जेटली का आभार प्रकट करते हुए इतिहासिक बजट पेश करने पर बधाई दी है। बजट में गांव, किसान,मनरेंगा, डेयरी विकास, गरीबो के लिए 1 करोड़ मकान बनाना, बी.पी.एल. धारको को सक्षम बनाना, रेल्वे सुरक्षा, रेल की 3500 किलोमीटर की नई पटरियां बिछाने, महिला शक्ति केन्द्र की स्थापना कर महिला सशक्तिकरण करना, मेडिकल कालेज में 5000 सीटो का इजाफा और 3 लाख की इनकम वाले माध्यम वर्गो को मुक्त कर, 5 लाख कमाने वालो को 10 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत कर, 2 हजार के ऊपर नगद राजनितिक चंदो पर प्रतिबंध आदि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए इतिहासिक बजट जिसमें हर क्षेत्र, हर वर्ग को लाभ पहुँचाने वाला बजट पेश करने के लिए राजीव कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री और वित मंत्री का हृदय से आभर व्यक्त किये है।
Copyright @ 2019.