(07/02/2017) 
भाजयुमो की प्रथम कार्यसमिति सम्पन्न
रायपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजधानी रायपुर की प्रथम कार्यसमिति बैठक एकात्म परिसर में सम्पन्न हुई। भाजयुमो के मिडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि कार्यसमिति बैठक के उदघाटन सत्र का विधिवत रुप से दीप

प्रज्वलित कर शुभारंभ प्रदेश मोर्चा प्रभारी राम प्रताप सिंह, आर.डी.ए. अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सी.एस.आई.डी.सी. अध्यक्ष छगन मुंदड़ा, केदार गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जयंती भाई पटेल ने किया। तत्पश्चात वंदेमातरम गीत से भाजयुमो राजधानी रायपुर की प्रथम कार्यसमिति बैठक प्रारंभ हुई। स्वागत भाषण में भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने भाजयुमो की अब तक की गतिविधियों की जानकारी देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भाजयुमो पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजयुमो की आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। प्रदेश मोर्चा प्रभारी राम प्रताप सिंह ने एक-एक पदाधिकारी से परिचयात्मक चर्चा करते हुए अब तक के कार्यों की समीक्षा की और आगामी कार्ययोजना पर आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए हाल मिटिंग जो कि राजधानी में विधानसाभावार होनी है की तिथि तय की और तय समय पर कार्य करने कहा। साथ ही मोर्चा प्रभारी ने वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर भाजयुमो की ईकाइ गठन करने और प्रत्येक बूथ पर दश युवाओं की टीम बनाकर अगली कार्यसमिति में जानकारी देने कहा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने अपने अनुभव बताते हुए युवा मोर्चा को राजनीति की प्रथम सीढ़ी मानते हुए कार्य करने कहा साथ ही पार्टी की रीति नीति को समझते हुए नव मतदाता जो कि 18 से 35 वर्ष के युवा हैं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और पार्टी की रीति नीति से अवगत करा जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उदधाटन सत्र उपरांत प्रथम सत्र में विशेष रुप से उपस्थित जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने सफल प्रथम कार्यसमिति के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उत्तर विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कार्यकर्ताओं को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार एक युवा यदि ठान ले तो किस प्रकार से इन योजनाओ का लाभ आमजनांे तक पहुंॅचाकर उनकी सहायता कर सकता है और राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है। द्वितीय सत्र में संगठात्मक चर्चा मंडल वृत्त लेने के लिए विशेष रुप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजूनारायण सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल कुमार जुदेव, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वर्ण सिंग सलूजा, विशेषरुप से उपस्थित थे। जिसमें विस्तृत रुप से संगठनात्मक चर्चा करते हुए भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारियों ने आवश्यक दिशानिर्देश दिये साथ ही सभी 16 मंडल अध्यक्षों के वृत्त को गंभीरता से सुनने के उपरांत भाजयुमो रायपुर के सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के कार्यो की सराहना करते हुए बधाई दी। भाजयुमो के मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि समापन सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के द्वय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं राजेश मूणत विशेष रुप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से कहा कि बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती, राजनीति के शुरुआती दिनों में हमने खूब संघर्ष किया जनहित के लिए विभिन्न आंदोलन किये, उन दिनों चार लोग साथ आ जाये ंतो बहुत थे। आज हम सत्ता में हैं ये उन दिनो के संघर्ष और परिश्रम का परिणाम है। अब और कठिन समय है, हम सत्ता में है, हम पर जिम्मेदारी है कि किस प्रकार से अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुॅंच सके, युवाओं को इस दिशा में कार्य करना चाहिए साथ ही विभिन्न जनहित के कार्य युवा मोर्चा को करते हुए देश हित मंे, पार्टी हित में रचनात्मक कार्य करते हुए युवाओं को राजनीति के क्षेत्र मे आगे बढ़ना चाहिए।
युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़, यह कहना था समापन सत्र में उपस्थित छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राजेश मूणत का। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को अपने अनुभव बताये, कहा कि अब समय बदल गया है और भाजयुमो कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर तैयार रहना चाहिए, पार्टी की रीति नीति और सत्ता और शासन की जानकारी होनी चाहिए साथ ही सोशल मीडिया के युग में भाजयुमों कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर अपना पक्ष रखते हुए राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होने कहा कि ये भाजपा है, यहां सब को सम्मान और उचित स्थान मिलता है इसलिए चिंता करने के लिए आवश्यकता नहीं है आप देशहित पार्टीहित में कार्य करीये, कार्य करना ही युवा मोर्चा की पहचान है। कार्यसमिति में विशेषरुप से अमित साहू, दीपक बैस, अनुराग पाण्डेय, अखिलेश कश्यप, आकाश विग, तुषार चोपड़ा, सचीन मेघानी, राहुल चंदनानी, महेन्द्र मुलनकर, डॉ उपेन्द्र त्रिवेदी, सुमित शर्मा, विशेष शाह, विभोर शुक्ला, सजल श्रीवास्तव, विजय व्यास, राम प्रजापति, मनोज शर्मा, दीपक तन्ना, प्रेम प्रकाश मध्यानी, राहुल राय, प्रणय तिवारी, फणेन्द्र तिवारी, अश्वनी विश्वकर्मा, अमित नत्थानी, आशीष आहुजा, कृतिका जैन, सौरभ जैन, सहित सभी 16 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.