(11/02/2017) 
एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित होगा संकल्प दिवस
रायपुर। एकात्म मानव दर्शन के पूरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 11 फरवरी को पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा पूरे राज्य भर में समर्पण व संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा के 404 मंडलों में कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय

 जी के  एकात्म मानववाद दर्शन पर चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष पाण्डेय ने बताया कि यह वर्ष पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। 11 फरवरी को आयोजित समर्पण व संकल्प दिवस के मौके पर आजीवन सहयोग राशि निधि संकलन पर कार्यकर्ता मंडलवार चर्चा करेंगे। जिसके लिए प्रत्येक मण्डल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हर पल पं. दीनदयाल उपाध्याय : भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया की पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा मोर्चा सोशल मीडिया के  माध्यम से युवा पीढ़ी को एकात्म मानववाद दर्शन से परिचय करवाएगी । भाजयुमो 11 फरवरी को सोशल मीडिया पर राज्य भर में   कार्यकर्ता  पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर आधारित फोटो, लेख व प्रेरक प्रसंगों को शेयर करेंगे।
Copyright @ 2019.