(11/02/2017) 
रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के निर्देशनुसार सिविल लाईन मंडल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी एवं राजधानी रायपुर जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के निर्देशनुसार सिविल लाईन मंडल अध्यक्ष नीतू सोनी के नेतृत्व में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सिंधी धरमशाला कटोरा तालाब में रखा

गया इस हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम रायपुर राजधानी के सभी 16 मंडलो में महिलाओं के सम्मान एवं सत्कार करने हेतु हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी तारतम्य में सिविल लाईन मंडल में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, शशी अग्रवाल पूर्व महिला आयुक्त समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष हेमलता चन्द्राकर, जिला महामंत्री सुभद्रा तम्बोली, जिला उपाध्यक्ष बिन्दु महेश्वरी, जिला मंत्री सीमा साहू, सुषमा दस्सानी, जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा  महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.