(02/04/2017) 
भाजपा की पंच निष्ठाओं के साथ जागरूक भारत का करंगें निर्माण
भाजयुमो गुढि़यारी मण्डल कार्यसमिति सम्पन्न रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा गुढि़यारी मण्डल की प्रथम कार्यसमिति बैठक शनिवार को वीरषिवाजी वार्ड अन्तर्गत संतोषी नगर स्थित ’रैन बसेरा’ में आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष विषेष विद्रोही ने कहा कि हम सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपनी पहली कार्यसमिति में पार्टी के निर्माण के दौरान बनाई गई पंच निष्ठाओं को आत्मसात् कर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। यह पंच निष्ठाएं राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय समन्वय, लोकतंत्र, प्रभावकारी धर्म-निरपेक्षता, गांधीवादी समाजवाद, सिद्वांत पर आधारित साफ-सथुरी राजनीति है। इस पंच निष्ठा के साथ चलने का संकल्प ले कार्य करने से हम निष्चित ही हम गौरवषाली एवं जागरूक भारत का निर्माण कर सकेंगे। श्री विद्रोही ने युवा मोर्चा गुढि़यारी मण्डल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से अतिथियों को आष्वस्त किया कि वे पार्टी के निर्णयों को संकल्प समझ कर पूरा करने हरसंभव प्रयास करेंगे। बैठक को प्रभारी के तौर पर उपस्थित भाजयुमो प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य नितिन अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए संगठनात्मक चर्चा की। वहीं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करते हुए युवा कार्यकर्ताओं को भाजयुमो जिला महामंत्री ने भी मार्गदर्षित किया। कार्यसमिति बैठक में युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा की विकास यात्रा के संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम दुवा जी ने जानकारी दी। इसके साथ ही भाजपा की कार्यपद्धति के संबंध में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला प्रभारी योगी अग्रवाल ने युवा कार्यकर्ताओं को बताया। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में स्थानीय नेतागण द्वय दीनानाथ शर्मा, मोहन उपारकर जी ने जानकारी दी। भाजयुमो गुढि़यारी मंडल की प्रथम कार्यसमिति के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों ने युवा मोर्चा गुढि़यारी की पूरी टीम को बधाई दी। बैठक में भाजपा मंडल प्रभारी बजरंग खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष गज्जू साहू, युवा मोर्चा मंडल प्रभारी विभोर शुक्ला, श्रवण साहू, भाजयुमो जिला मीडिया संयोजक द्वय अष्वनी विष्वकर्मा, अमित नत्थानी, सहित मंडल युवा मोर्चा महामंत्री अष्वनी साहू, उपाध्यक्ष द्वय संदीप निषाद, प्रेम साहू, मंत्री भूपेन्द्र साहू, विरेन्द्र साहू, राकेष शर्मा सहित सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019.