(05/04/2017) 
भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी का जोशीला स्वागत
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी जो विगत कई वर्षो से छत्तीसगढ़ से जुड़े रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन प्रभारी सुशांत शुक्ला जो बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी हैं का आज रायपुर आगमन हुआ।

इनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार विशेषकर युवा मोर्चा में हर्ष का माहौल रहा जो आज इनके स्वागत में दिखाई पड़ा। साथ ही साथ राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह को गुजरात युवा मोर्चा का प्रभार दिये जाने से भी छत्तीसगढ़ भाजयुमो में उत्साह का संचार हुआ है तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा और उनकी पूरी टीम ने इस नियुक्ति हेतु सुश्री पूनम महाजन जी को बधाई एवं अभिषेक सिंह को शुभकामनाएं प्रेषित की है। 
माना एयरपोर्ट में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी एवं राष्ट्रीय स्वच्छता प्रभारी सुशांत शुक्ला का जोशीला स्वागत भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा व महामंत्री संजूनारायण सिंह के नेतृत्व में  किया गया। तत्पश्चात रायपुर ग्रामीण एवं रायपुर जिला के भाजयुमो पदाधिकारियों  द्वारा  फुंडहर ,तेलीबांधा चौक, राजेंद्र नगर चौक और देवपुरी में रायपुर शहर के मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भारी संख्या में उपस्थित होकर इन राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस के बाद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश की पूरी टीम ने अपने इन नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।
प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत में युवा मोर्चा द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया।  इसे संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा जी ने कहा कि गौरव तिवारी जी विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं पर कार्य करते रहे हैं साथ ही प्रधानमंत्री जी के दिल की आवाज राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन का प्रभारी छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता को बना कर उन्होंने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने इस अभूतपूर्व स्वागत के लिए छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा का आभार जताया तथा साथ ही राष्ट्रीय स्वच्छता प्रभारी सुशांत शुक्ला  ने कहा कि सबका साथ लेकर नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छता के सपने को पूरा करना है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन महामंत्री संजू नारायण सिंह ठाकुर ने किया।  मंच संचालन सह प्रचार मंत्री अनुराग अग्रवाल ने किया।  उक्त कार्यक्रम में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, वेदराम जांगड़े , प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रचार मंत्री अखिलेश कश्यप, भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष राजेश पांडे,  ग्रामीण अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी निलिनेश ठोकने व नितिन अग्रवाल, अमित मैसेरी,  सचिन मेघानी, विभोर शुक्ला सहित मंडल के अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
Copyright @ 2019.