(06/04/2017) 
भाजपा स्थापना दिवस पर राजधानी में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
रायपुर। पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राजधानी रायपुर द्वारा विहत सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन लाभाण्डी स्थित अग्रसेन धाम में आयोजित किया गया है।

 भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम से संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की 6 अप्रैल 2017 को प्रातः 11 बजे से 11.45 तक सक्रिय कार्यकर्ताओं का पंजीयन किया जायेगा। ठीक 12 बजे  भाजपा का ध्वजारोहण प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के कर कमलो से सम्पन्न होगा। 12.05 मिनट से 12.10 तक भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर श्रध्दा सुमन अर्पित किया जायेगा तत् पश्चात वन्देमातरम् राष्ट्रगीत के साथ सम्मेलन का शुभआरंभ होगा। अतिथियों के स्वागत पश्चात जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सोनी जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा पर कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करेगें। रायपुर उत्तर के विधायक श्रीचंद सुंदरानी के द्वारा रायपुर के विकास पर उद्बोधन होगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं रायपुर जिले के प्रभारी लीलाराम भोजवानी संगठन के वित्तिय प्रबंधन पर उद्बोधन देगे। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत राज्य सरकार एवं कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल केन्द्र सरकार की योजनाओं से कार्यकर्ताओं को अवगत करायेगें। भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी रामप्रताप सिंह मोर्चा एवं प्रकोष्ठो की कार्य पद्वाति पर उद्बोधन देगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमो पर उद्बोधन देगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक सम्पूर्ण विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किये जाने का उददेश्य कार्यकर्ताओं को मिशन 2018 के लिए तैयार करना है। दिनांक 7 एवं 8 तारीख को रायपुर जिले के हर बुथो पर भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाना है। उन्होने समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं को निश्चित समय में सम्मेलन स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Copyright @ 2019.