(07/04/2017) 
केजरीवाल जनता से मुंह छिपा रहे हैं-वैंकेया नायडू
आश्चर्य का विषय है कि जो केजरीवाल खुद श्रीमती शीला दीक्षित के विरूद्ध 370 पन्नों का आरोप पत्र दिखाकर सत्ता में आये थे वो आज 101 पन्नों की शुंगलू कमेटी रिपार्ट पर जनता से मुंह छिपा रहे हैं-वैंकेया नायडू


2022 तक दिल्ली में सभी को अपना मकान दिलवाना भाजपा का संकल्प है जिसे हम केन्द्र सरकार के सहयोग से पूरा करेंगे-मनोज तिवारी
नई दिल्ली, 6 अप्रैल।  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्  मनोज तिवारी ने नगर निगम चुनावों के लिए अपना रोड शो कैम्पन आज राजौरी गार्डन से प्रारम्भ किया।  इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय गोयल, सांसद  प्रवेश वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा, ओ पी बब्बर एवं  सुभाष आर्य, प्रदेश पदाधिकारी श्री राजीव बब्बर एवं  रविन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष  रमेश खन्ना और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में तिवारी के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रोड शो का शुभारम्भ किया। आज के रोड शो में राजौरी गार्डन, ख्याला वार्डों में स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी का भव्य स्वागत किया।   तिवारी के साथ यात्रा में सांसद प्रवेश वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी रविन्द्र गुप्ता, राजीव बब्बर, विधायक प्रत्याशी श्री एम एस सिरसा, निगम प्रत्याशी श्रीमती सविता यादव एवं कर्नल बी के ओबराय आदि सम्मिलित हुये। इससे पूर्व एक केन्द्रीय मंत्री श्री एम वैंकेया नायडू एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ख्याला में एक चुनाव सभा को सम्बोधित किया।  श्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दूरदृष्टि वाले नेता है जो दो स्तरीय राजनीति में विश्वास करते हैं।  जहां एक ओर उन्होंने देश के आर्थिक विकास के लिए हवाई, रेल, सड़क, जल परिवहन के मूलभूत ढांचे के विकास पर ध्यान दिया है वहीं दूसरी ओर वह जनता से सीधे संवाद में विश्वास करते हैं जिसके लिए उन्होंने रेडियो के माध्यम को चुना है और आज उनका संवाद कार्यक्रम मन की बात देश का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम है। वैंकेया नायडू ने कहा कि दुख का विषय है कि 2011-12 में कांग्रेस की मदद से उत्पन्न केजरीवाल ने आज दिल्ली के विकास ढांचे को ध्वस्त कर दिया है।  आश्चर्य का विषय है कि जो केजरीवाल खुद श्रीमती शीला दीक्षित के विरूद्ध 370 पन्नों का आरोप पत्र दिखाकर सत्ता में आये थे वो आज 101 पन्नों की शुंगलू कमेटी रिपार्ट पर जनता से मुंह छिपा रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि जनसंघ काल से दिल्ली की जनता ने बार-बार हमें निगम में सेवा का मौका दिया है और हमारे पार्षदों ने नगर सेवक की तरह सेवा की है।  हम इस चुनाव में भाजपा हमारे दिल में, भाजपा दिल्ली वालों के दिल में की भावना के साथ निकले हैं और हम मिलकर भाजपा को नगर निगमों में सेवा के काम में वापस लायेंगे। तिवारी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की जनकल्याण योजनाओं को दिल्ली में लागू करवायेंगे और उनके माध्यम से हर चेहरे पर मुस्कान लायेंगे।  उन्होंने कहा कि 2022 तक दिल्ली में सभी को अपना मकान दिलवाना भाजपा संकल्प है जिसे हम केन्द्र सरकार के सहयोग से पूरा करेंगे।
Copyright @ 2019.