(08/04/2017) 
मनोज तिवारी ने कहा नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार सुनिश्चित है
केजरीवाल खुद को भ्रष्टाचार के विरूद्ध योद्धा के रूप में दर्शाते हैं पर अनुभव बताता है कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के विरूद्ध सच्चे योद्धा श्री वी के शुंगलू हैं, निगम चुनावों की हार के बाद केजरीवाल दल का विघटन निश्चित-मनोज तिवारी

नई दिल्ली; 7 अप्रैल, 2017: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा है कि आगामी नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार सुनिश्चित है और इसके बाद इस दल का विघटन हो जायेगा।आज पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुये श्री तिवारी ने कहा कि विकास में निष्क्रियता के चलते आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता के कोप का सामना करना होगा।   तिवारी ने कहा कि केजरीवाल खुद को भ्रष्टाचार के विरूद्ध योद्धा के रूप में दर्शाते हैं पर अनुभव बताता है कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के विरूद्ध सच्चे योद्धा श्री वी के शुंगलू हैं जिन्होंने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में शीला सरकार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया था और अब अरविन्द केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद एवं सत्ता के दुरूपयोग का पर्दाफाश कर साबित किया है कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टतम सरकार है।  
अरविन्द केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद को संस्थागत कर दिया है और निगम चुनावों में उसकी हार निश्चित है।
Copyright @ 2019.