(20/04/2017) 
वेंकैया नायडू एवं साध्वी उमा भारती ने निगम चुनाव की जनसभा को किया संबोधित
नई दिल्ली, 19 अप्रैल। केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने आर.के.पुरम और साध्वी उमा भारती ने चांदनी चैक में नगर निगम चुनाव की जनसभाओं को संबोधित किया। स्टार प्रचारक रवि किशन भी आर.के. पुरम् की सभा में सम्मिलित हुये।

एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार दिल्लीक के लिये भी अनेक विकास योजनायें लाई है पर उनका पूरा लाभ दिल्ली की जनता तक नहीं पहुंच रहा है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार न सिर्फ केन्द्र की योजनाओं में रोडे अटका रही है बल्कि केन्द्र के दिये हुये पैसे का भी वितरण निगमों को या विकास कार्यों में इस्तेमाल नहीं कर रही है। हम इस नगर निगम चुनाव के बाद दिल्ली सरकार को बाध्य करेगे कि वह जनता को विकास का लाभ दें।
उन्होंने कहा कि जहां केन्द्र की मोदी सरकार ने तीन वर्ष एक ईमानदार एवं प्रभावी प्रशासन दिया है वहीं दिल्ली में 2 वर्ष में ही जनता भ्रष्ट एवं नकारा सरकार से त्रस्त हो गई है।
साध्वी उमा भारती ने चांदनी चैक में कहा कि दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर है जहां यमुना का बेहद महत्व है। हमने केन्द्र की ओर से दिल्ली में यमुना सफाई एवं सौंदर्यीकरण के लिये अनेक बार प्रयास किये पर दिल्ली सरकार ने इसमें कोई सहयोग नहीं दिया है। केन्द्र आने वाले समय में प्रयास करेगा कि दिल्ली में यमुना किनारे न सिर्फ सफाई सुनिश्चित हो बल्कि एक पर्यटन तट भी विकसित हो।
Copyright @ 2019.