(20/04/2017) 
समाजिक संस्था चेतना ने पहली वर्षगांठ मनाई
असहाय,आर्थिक रूप से कमजोर,रक्तदान जैेसे समाजिक कार्य करने वाली संस्था चेतना ने पहली वर्षगांठ रोहिणी के होटल क्राउन प्लाजा में मनाई।

संस्था द्वारा एक वर्ष के कार्य पर एक सार्थक चर्चा एवम अगामी वर्ष की कार्य योजना पर गम्भीर चिंतन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकप्रिय कवि एवं चेतना के अध्यक्ष राजेश चेतन ने की तथा संयोजन भारत भूषण अलाहाबादी ने किया । 
‘डिनर विद प्रेस’ नाम से एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया। गोष्ठी में संस्था चेतना बोर्ड के समस्त सदस्य श्री अशोक बंसल, दिनेश गुप्ता, जे. एस. गुप्ता, एन. आर. जैन, सत भूषण गोयल और सुनील अग्रवाल और पवन कंसल उपस्थित थे । आमंत्रित  पत्रकारों ने सुझाव दिया कि वर्ष में कम से कम तीन या चार बार इस प्रकार की गोष्ठी का आयोजन होना चाहिए । ​
Copyright @ 2019.