(21/04/2017) 
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं मनोज तिवारी ने किराड़ी एवं मुस्तफाबाद में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया।
इस निगम चुनाव में दिल्ली की जनता का पूरा विश्वास भाजपा को मिल रहा है और निगम विजय के बाद भाजपा नेतृत्व यह सुनिश्चित करेगा कि केजरीवाल सरकार अब निगम सेवाओं को बाधित ना कर सके-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 20 अप्रैल।  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने आज किराड़ी एवं मुस्तफाबाद में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया। 
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किराडी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार राष्ट्रहित में कड़े फैसले लेती है और फिर उसके इमानदार क्रियान्वयन से देश की जनता का समर्थन जीता है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक का मसला हो या नोटबन्दी का सरकार ने दोनों  मौको पर राष्ट्रहित में निर्णय लिये और अंततः देश की जनता ने दोनों निर्णयों को सराहा है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता को पिछले 2 वर्ष में समग्र विकास से वचिंत रहना पडा है क्योंकि दिल्ली की स्थानीय सरकार ने ना तो खुद विकास किया और ना केन्द्र की याजनाओं को पहुंचने दिया।  इस निगम चुनाव में दिल्ली की जनता का पूरा विश्वास भाजपा को मिल रहा है और निगम विजय के बाद भाजपा नेतृत्व यह सुनिश्चित करेगा कि केजरीवाल सरकार अब निगम सेवाओं को बाधित ना कर सके।
मनोज तिवारी ने कहा कि 30 नवम्बर को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनने के तुरन्त बाद से दिल्ली की अनुसुचित जाति, पिछडे वर्ग के लोगों, झुग्गी बस्तीयों, पुर्नवास बस्तियों एवं अनधिकृत बस्तियों मे रहने वाले लोगों की समस्यायों को समझने के लिए मैं उनके बीच गया।  आज मैं कह सकता हूँ कि दिल्ली की जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है और 23 अप्रैल को ना सिर्फ भाजपा को विजय बनाने के लिए अपना वोट देगी बल्कि केजरीवाल सरकार के विरुद्ध इसे जनमत संग्रह के रुप में भी प्रयोग करेगी। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने आज प्रातः नारायणा बिहार, नारायण गाँव, टोडापुर, इन्द्रपुरी, गैस गोदाम बस्ती, बिहारी कालोनी में निगम प्रत्याशियों के साथ पद यात्रा में शामिल हुए।
दोपहर बाद तिवारी ने जिला अध्यक्ष श्री कैलाश जैन के साथ नवीन शाहदरा जिले में विजय विकास यात्रा द्वारा सघन प्रचार किया।
Copyright @ 2019.