(10/05/2017) 
दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने किया विधानसभा पर प्रचंड प्रदर्शन
नई दिल्ली, 09 मई। दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री सुनील यादव के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली विधानसभा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं मंत्री सतेन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रचंड प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी युवाओं को दिल्ली भाजपा महामंत्री रविन्द्र गुप्ता एवं राजेश भाटिया और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल कोठारी ने भी सम्बोधित किया। 
 
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इंद्रप्रस्थ काॅलेज पर एकत्र होकर दिल्ली विधानसभा की ओर मार्च किया एवं विधानसभा के बाहर केजरीवाल एवं उनके मंत्री सतेन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग की। पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर भारी बल एवं वाॅटर कैनन का प्रयोग किया गया जिसमें सुश्री प्रिया डबास एवं अनमोल राणा सहित कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं।

सुनील यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता आज खुद को ठगा सा महसूस कर रही है क्योंकि जिस अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लोगों ने ईमानदारी की मूर्ति समझा था उस पर खुद उनके ही साथी मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा 2 करोड़ की रिश्वत लेने तथा 50 करोड़ की जमीन अपने रिश्तेदार को दिलवाने के आरोप लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार पूरी तरह सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी दे रही है। एक के बाद एक उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं तथा केजरीवाल उन्हें हटाने की बजाय उनकी पदोन्नति कर रहे हैं। 

1000 से अधिक युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा केशवपुरम जिला अध्यक्ष  रोशन कंसल, निगम पार्षद  अवतर सिंह एवं श्रीमती गरिमा गुप्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी  इम्प्रीत सिंह बख्शी, निशांत शर्मा, सुन्दर चैधरी, हर्ष मित्तल, पवन छिल्लर,  कमल शर्मा,  मुकेश गोयल, प्रदीप सनसनवाल, इंद्रजीत बल्ली, अनमोल कत्याल, सौरभ नैयर, आनंद भाटी, सुश्री तनु शर्मा, सुश्री प्रिया बजाज, राहुल रंजन, राघव मंडल आदि सम्मिलित थे।  
Copyright @ 2019.