(31/05/2017) 
गौ माता के हत्यारे को फांसी दो-नीरज सेठी
केरल के कन्नूर में सरेआम गाय माता की हत्या किए जाने को लेकर शिवसेना दिल्ली प्रदेश ने गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए केन्द्र सरकार से तत्काल कार्रवाई किए जानेकी मांग करते हुए प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी ने सिर्फ कांग्रेस पार्टी से निष्कासन नहीं बल्कि गौ हत्यारे रिजील माकुल्टी को सजा ए मौत की अपील की है।

गौ हत्यारे कोसजा  मौत दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को केरल हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते  हुए शिवसेना दिल्ली प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी ने कहा कि अब समय गया है कि गाय को दुधारू पशु के साथ  राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।


गाय मांस खाने का समर्थन करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की मांग करते हुए शिवसेना दिल्ली प्रदेश   प्रमुख नीरज सेठी ने कहा कि विरोध का यह तरीकाफासीवाद की यादें ताजा करता है। किसी हिन्दुस्तानी को यह हक नहीं है कि वह सरेआम गाय हत्या करे। अब गौ हत्या राज्य का मामला नहीं है बल्कि केन्द्र सरकार कोपहल करनी चाहिए। जिस तरह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने निर्मम तरीके से गौ हत्या की है उससे हर हिन्दुस्तानी की रूह कांप गयी है।   प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी ने कहा किपूरा देश ऐसे गौ हत्यारे को तत्काल फांसी दिए जाने की मांग कर रहा है। शिवसेना गौ हत्या पर प्रतिबंध को लेकर पूरी दिल्ली में आंदोलन चलाएगी। इस अवसर परशिवसेना दिल्ली प्रदेश प्रमुख नीरज सेठी के अलावा उपप्रमुख श्री अशोक कपिलश्री जय सुमनाक्षर, श्री सियाराम राजोरा, श्री राजपुंज, श्रीमती नीलम गुलाटी, श्रीमती अनीता ढींगरा, श्री राकेश ढींगरा, श्री अतुल, श्री विक्रांत कपूर एवं अन्य सैकड़ों शिवसैनिक मौजूद थे l

Copyright @ 2019.