राष्ट्रीय (04/04/2015) 
फ़र्ज़ी IAS रूबी चौधरी को पुलिस ने बीती रात किया गिरफ्तार
मसूरी: फ़र्ज़ी आईएएस रूबी चौधरी को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है रूबी चौधरी को पुलिस ने शहर के एक होटल से गिरफ्तार किया,इस दौरान रूबी ने जमकर हंगामा किया और पुलिस वालो पर आक्रोश निकला,गिरफ्तार करने के बाद पुलिस रूबी को राजपुर थाने ले गई वंहा उनसे पूछताछ चल रही है,इससे पहले पुलिस ने महिला पर बिना पुलिस की अनुमति के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी,उन पर निगरानी के के लिए महिला पुलिस कर्मी भी छोड़ी गई थी,रूबी पर मसूरी एलबीएस अकादमी में फर्जी तरीके से रहने का आरोप है, महिला का देहरादून के धर्मपुर रोड स्थित एक होटल में ठहराया हुआ था, लेकिन रात करीब सवा दस बजे मामले की जांच कर रही सीबीसीआईडी की महिला अधिकारी शाहजहां अंसारी अपनी टीम के साथ होटल पहुंची और रूबी चौधरी की गिरफ्तारी कर ली गई।
Copyright @ 2019.