राष्ट्रीय (05/04/2015) 
उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आरोप
महोबा: चरखारी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी को दिए गए टिकट को लेकर हमीरपुर जनपद के क़स्बा राठ निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता टिकट के लिए दावेदार रहे उमाकांत राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष और महोबा जिला अध्यक्ष सहित संगठन मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये है ! उन्होंने एक पत्रकार से फोन पर बात करते हुए आरोप लगाया है कि उपचुनाव के लिए वह दावेदार थे लेकिन उन्हें इसलिए टिकट नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को पैसे नहीं दिए ! उनका आरोप है कि जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सब बिके हुए है और टिकट बेंचा गया है ! मैंने पैसे नहीं दिए तो मुझे टिकट नहीं मिला जिसने दिए उसे टिकट दिया गया ! उमाकांत राजपूत हमीरपुर जनपद के क़स्बा राठ के निवासी है और जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता है ! बताया जाता है कि भाजपा से ही ये जिला पंचायत सदस्य रहे हो और पूर्व में राठ से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है ! आप को बता दें कि चरखारी विधानसभा के लिए हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत के पुत्र अखिल राजपूत को भाजपा ने टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया है ! आप भी पढ़े उनके आरोप

उमाकांत(भाजपा नेता):- जिला अध्यक्ष ने पैसा नहीं लिया क्या ,जिला अध्यक्ष ने खुद 5 से 10 लिए लाख रूपये ! अरे पूरे जो है जिला भाजपा से लेकर प्रदेश तक बिक गया है ! 

पत्रकार:- जी 

उमाकांत(भाजपा नेता):- जिला अध्यक्ष से लेकर संगठन मंत्री से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बिक गया ! 

पत्रकार:- अच्छा-अच्छा ये आपका बयान है अधिकृत रूप से बयान है ! अख़बार में जारी करने के लिए ! 

उमाकांत(भाजपा नेता):- अधिकृत रूप से क्या बता दें,आप कही सही जगह छापें तो बता दें ! 

पत्रकार:- आप जो बता रहे है उसे छाप सकते है उमाकांत जी !

उमाकांत(भाजपा नेता):- बिल्कुल छाप सकते है ! 

पत्रकार:- ये टिकट को लेकर बिके हुए है  या अन्य कारण है !

उमाकांत(भाजपा नेता):- टिकट के लिए माँगा था ! 

पत्रकार:- टिकट जो बांटा है वो पैसे लेकर दिया गया है ! 

उमाकांत(भाजपा नेता):- और क्या !

पत्रकार:- क्या आप से भी डिमांड की गई थी पैसे की !

उमाकांत(भाजपा नेता):- हाँ की गई थी !

पत्रकार:- किसके द्वारा की गई थी कितने की कि गई थी !

उमाकांत(भाजपा नेता):- जितना जमा कर दो ! 

पत्रकार:- पार्टी कोष के नाम पर , या भरष्टाचार के रूप में , या सपोर्टिंग कर रूप में कहा गया था ?

उमाकांत(भाजपा नेता):- व्यक्तिगत-व्यक्तिगत दो !
पत्रकार:- व्यक्तिगत सहयोग करियेगा तो आप का टिकट कर दिया जाएगा , यहीं बात है ! 

उमाकांत(भाजपा नेता):-  व्यक्तिगत दीजिये हर स्तर पर दीजिये ,संगठन को दो , जिला अध्यक्ष को दो , प्रदेश की  कमेटी बनी उसको दो ! जिन्होंने दिया उन्हें टिकट मिल गया !

पत्रकार:- जी जी आपका वर्जन हमारे पास आ गया कल का अख़बार पढियेगा आप !

उमाकांत(भाजपा नेता):- बहुत-बहुत धन्यवाद भाई साहब अगर आप निकालेंगे !
इस पुरे मामले को लेकर प्रदेश के खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने टिप्पड़ी करते हुए कहा कि यदि लगाये गए आरोप सही है तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को नैतिकता के आधार अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ! भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष को ऐसे प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यवाही करनी चाहिए जो पैसे लेकर टिकट बेंच रहा है ! 
Copyright @ 2019.