राष्ट्रीय (06/04/2015) 
भाजपा सदस्यता अभियान के मण्डल प्रभारी नियुक्त

सांझी लॉन में सम्पन्न हुई जिले की वृहद बैठक में आगामी कार्यक्रम जैसे छः अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जयंति के साथ ही सदस्यता महाअभियान, आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण एवं सक्रिय सदस्यता सहित पार्टी के सभी कार्यक्रमों को 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने हेतु भाजपा द्वारा सभी 24 मंडलों में प्रभारी नियुक्त किये गए हैं।

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि सिवनी नगर मंडल में डॉ.ढालसिंह बिसेन एवं प्रमोद जैन (कँवर साहब), इसी प्रकार सिवनी ग्रामीण मंडल में अशोक शुक्ला एवं बैजनाथ बघेल, मुंगवानी मंडल मंे परसराम सनोडिया एवं रामप्रसाद डहेरिया, बंडोल मंडल में श्रीमती नीता पटेरिया, छपारा मंडल में गुरूप्रसाद पाराशर, चमारी मंडल में नरेश दिवाकर, आदेगांव मंडल मंे नीकेलाल गोल्हानी एवं सुश्री संगीता बरकडे़ को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह लखनादौन ग्रामीण मंडल में भुवन अवधिया, लखनादौन नगर में सुनील केशरवानी, धूमा मंडल में रामनारायण राय, कहानी मंडल में सुदामा गुप्ता, घंसौर मंडल में मुकेश बघेल, केदारपुर मंडल में देवेंद्र गोल्हानी, धनौरा मंडल में देवेंद्र जैन एवं लालू राय, पलारी मंडल में ब्रजमोहन पटेल एवं मुकशीद श्री पटेल, केवलारी मंडल मंे श्रीराम ठाकुर एवं राजेश त्रिवेदी को नियुक्त किया गया है।

श्रीकांत अग्रवाल ने आगे बताया कि उगली मंडल में राकेश पाल सिंह, कान्हीवाड़ा मंडल में सुजीत जैन, अशोक साहू एवं रमेश अग्रवाल, बरघाट ग्रामीण मंडल में श्रीमती मीना बिसेन, बरघाट नगर में नेमीचंद बोपचे एवं गजेंद्र भगत, धारना मंडल में तुमेश बोपचे, गंगेरूआ मंडल में श्रीमती गोमती ठाकुर एवं अजय त्रिवेदी, कुरई मंडल में संतोष अग्रवाल एवं अनिल सहारे, सुकतरा मंडल में जागेश्वर पांडे एवं रामगोपाल जैसवाल को प्रभारी बनाया गया है।

Copyright @ 2019.