धनौरा: धनौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाला ग्राम देवरीटीका में लोगों के आने-जाने के उद्देश्य से छोड़ी गई शासकीय भूमि पर कुछ रसूखदारों ने पहले अवैध रूप से कब्जा किया और फिर मौके को देखते हुए उन्होंने वहां कच्चे मकान बना बना दिये। अब वर्तमान में स्थिति यह है कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से पक्के मकानों का निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी है। ज्ञातव्य होगा कि वर्ष 2009 में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा गया था कि उक्त भूमि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के छोड़ी गई है। उसके बावजूद भी रसूख दार लोग धड़ल्ले से शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी हल्का नंबर 52 ग्राम देवरीटीका में भूमि खसरा
नं 572/2 रकबा 3.10 हेक्ट. एवं खसरा नंबर 572/3 रकबा नं 1.85 हेक्ट. भूमि जो रास्ता की भूमि
से लगाकर आवेदक शांताबाई जोजे स्व.चतुरलाल राय ग्राम देवरी टीका निवासी की भूमि
है। उक्त भूमि पर न्यायालय घंसौर द्वारा 24 नवंबर 2009 को उक्त कच्चे मकानों को हटाये
जाने का आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश को जारी हुए लगभग पांच वर्ष से भी अधिक
का समय बीत चुका है लेकिन अभी एक भी अवैध मकानों को नहीं हटाया गया है। यही नहीं
न्यायालय के आदेशों का पालन न होने से कब्जाधारियों के हौसले अब इतने बढ़ने लगे हैं
कि अब वे शासकीय के साथ ही साथ निजि भूमि को भी अपने कब्जे में लेने लगे हैं।
संबंधित अधिकारियों से इस दिशा में सख्त कार्यवाही की अपेक्षाएं की जा रही हैं। |