राष्ट्रीय (10/04/2015) 
वकील से मांगी फीस वापिस, नहीं मिली तो कर दी धुनाई

भोपाल । जिला कोर्ट में क्लाइंट के द्वारा वकील से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्लाइंट ने वकील को फीस वापिसी के लिए बोला था। वकील के मना करने पर कोर्ट परिसर में ही क्लाइंट ने अपनी बहन के साथ वकील की पिटाई कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील जावेद ने क्लाइंट रिजवान खान और उनकी बहन से बतौर फीस 10 हजार रुपए लिए थे। काम न होने की स्थिति में रिजवान और उनकी बहन ने वकील से फीस वापिस मांगी। इस पर वकील जावेद ने मना कर दिया। रिजवान और उनकी बहन ने दोपहर करीब 3 बजे जैसे ही वकील से पैसे वापिस करने को बोला इनके बीच विवाद होने लगा।

विवाद इतना बढ़ गया कि रिजवान और उनकी बहन ने मिलकर जावेद की पिटाई कर दी। वकील जावेद ने 3 लोगों के खिलाफ एमपी नगल थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright @ 2019.