राष्ट्रीय (11/04/2015) 
भाजयुमो करेगी वरिष्ठों का सम्मान आज
वरिष्ठों का सम्मान कर भाजयुमो स्वयं होगी गौरान्वित: संजू नारायण
चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, राजनीति, खेल व सामाजिक सेवा से जुड़े लोग होंगे सम्मानित
कार्यक्रम में पार्टी के प्रमुख नेतागण, सांसद, मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक होंगे शामिल
रायपुर। भाजयुमो द्वारा 11 अप्रैल को संभागीय कार्यालय एकात्म परिसर में बुजुर्ग व वरिष्ठों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित की गई है। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, राजनीति, खेल, प्रशासनिक सेवा, सामाजिक सेवा, विधि, व्यापारिक आदि से जुड़े करीब पांच सौ से अधिक बुजुर्ग व वरिष्ठजनों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में शुक्रवार को एकात्म परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला की बैठक आहुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजू नारायण सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस वर्ष अपना गौरवशाली 35 वाँ स्थापना दिवस मना रही है। युग पुरूष, युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, वरिष्ठों के मार्गदर्शक व जन-जन के नेता पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी और कुशल सांगठनिक क्षमता के धनीं पूर्व उप-प्रधानमंत्री माननीय लालकृष्ण आडवानी जी ने समान विचारधाराओं के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी की 1980 में स्थापना की थी। लोकसभा चुनाव में 2 सीट के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाली भाजपा काफी उतार-चढ़ाव और संघर्षमय विपरित परिस्थितियों के साथ आज देश के लिए अपना रग-रग समर्पित करने वाले देशभक्त व विकास पुरूष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा की 282 सीट के साथ स्पष्ट बहुमत लेकर अपने सहयोगी दलों के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कर केन्द्र में सत्तारूढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार ने पिछले 11 महिने जैसे अल्प समय में विकास के कई अतुल्यनीय आयाम गढ़े हैं वहीं 'सबका साथ-सबका विकास ध्येय के साथ भाजपा निरंतर राष्ट्र को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि भाजपा रूपी पौधे को सींच कर आज एक विशाल व समृद्ध वृक्ष में तब्दील करने में करोड़ो कार्यकर्ताओं का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष योगदान रहा है जिन्होंने समय-समय पर विपरित परिस्थितियों में पार्टी को उबारते हुये मजबूत बनाने का काम किया है उन्हीं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भाजयुमो सम्मान करने जा रही है। इसके साथ ही युवा मोर्चा ने समाज के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान देकर राष्ट्र को मजबूत करने विभिन्न क्षेत्रों से जिनमें चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा, सामाजिक सेवा, शिक्षा, साहित्य, खेल, विधि आदि से जुड़े वरिष्ठों का सम्मान करेगी। इस तरह का सम्मान कर भाजयुमो स्वयं अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रही है। इसके लिए हम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर पहुंच कर वरिष्ठों के नाम की सूचि बना ली है वहीं मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री के साथ ही पार्षदों से भी सूचि एकत्रित की है। इधर कार्यक्रम में बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने पार्टी के प्रमुख नेतागण जिनमें संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक आदि शामिल रहेंगे। आज की बैठक में भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल, सह-कार्यालय मंत्री डॉ. उपेन्द्र त्रिवेदी, जिला मीडिया प्रभारी विशेष विद्रोही, कार्यक ारिणी सदस्य सचिन सिंघल, मंडल अध्यक्ष अविनाश ठाकुर, विनोद रोहरा, पवन केशरवानी, अजय सोनी, रविन्द्र ठाकुर, महामंत्री सदानंद सोनवाने, विनय मिश्रा, विशाल शुक्ला, याशु शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।
Copyright @ 2019.