राष्ट्रीय (12/04/2015) 
टल गया मंत्रीमण्डल विस्तार

पहले होगी निगम मण्डल में नियुक्तियां

भोपाल:निगम, मंडलों और आयोगों में खाली पदों पर नियुक्तियां इसी माह करने की तैयारी है। भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा। बैठक के पहले दिन मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल से संभावित नामों पर बात हुई।

मंत्री पद के लिए अर्चना चिटनीस, हर्ष सिंह, चौधरी चंद्रभान सिंह, नीना वर्मा, निर्मला भूरिया, जयभान सिंह पवैया, ओपी सकलेचा, विश्वास सारंग, जसवंत सिंह हाड़ा, केदारनाथ शुक्ला के नाम चर्चा में हैं। राज्यमंत्री दीपक जोशी व सुरेंद्र पटवा को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

Copyright @ 2019.