राष्ट्रीय (12/04/2015) 
दो साल से दैहिक शोषण कर रहा था होमगार्ड कमांडेंट

ग्वालियर: होमगार्ड महिला सैनिक ने दतिया जिले के होमगार्ड कमांडेट केके नरौलिया पर 2 साल से बंगले व ऑफिस में दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि इच्छा पूरी नहीं करने पर कमांडेट अभद्रता करता है और नौकरी से निकालने की धमकी देता है।

महिला ने यह आरोप डिवीजनल कमांडेट संगीता डी. कुमार को दिए बयान में लगाए हैं। इस मामले की जांच दतिया जिले के एएसपी भी कर रहे हैं। बयान देने आई महिला होमगार्ड सैनिक ने बताया कि दतिया में उनके बहनोई भी कमांडेट थे।

दतिया जिले के कमांडेट केके नरौलिया उनके दोस्त थे। जिसके कारण वह उनको भी अपना बहनोई मानती थी। इसी कारण से उन्होंने मेरी ड्यूटी अपने बंगले पर लगवा ली। इसलिए रही खामोश महिला ने आरोप लगाया कि केके नरौलिया ने पहले बंगले पर उसके साथ बुरा काम किया।

उसके प्रतिरोध करने पर वह नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे। नौकरी जाने की वजह से वह खामोश रही। अब वह दफ्तर में भी मेरे साथ बुरा काम करने लगा। कलेक्टर व एसपी से भी शिकायत महिला सैनिक ने बताया मैंने 3 दिन पहले कमांडेट द्वारा दैहिक शोषण किए जाने की शिकायत कलेक्टर और एसपी से भी की है। उसने वहां भी बयान दे दिए हैं।

Copyright @ 2019.