राष्ट्रीय (13/04/2015) 
चार इंच तक जम गई बर्फ की परत, सब्जियों को नुकसान
होशंगाबाद : बारिश के असर से पूरा प्रदेश एक बार फिर जूझ रहा है। रविवारव शाम लगभग 4.00 बजे इटारसी के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग दस मिनिट तक ओले गिरे। जिससे चार इंच तक बर्फ की परत जम गई।
तेज हवा और बारिश के बाद गिरे ओलों से सब्जी की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। टमाटर सहित मौसमी सब्जियां ओले की मार से खेतों में चिपट गई हैं। सब्जियों के झाड़ खेतों में बिछे हुए नजर आने लगे हैं।
ओलावृष्टि की वजह से एक बार फिर किसानों को नुकसान पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम बिगडऩे की संभावना है।
Copyright @ 2019.