राष्ट्रीय (13/04/2015) 
जर्मनी में भी ज़ोर शोर से चला मेक इन इंडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत में लॉंच कि गई योजना मेक इन इंडिया का प्रचार अब जर्मनी में भी हो गया है। जर्मनी में व्यापार मेले के दौरान मोदी ने मेक इन इंडिया को खुब बढ़ावा दिया। मोदी ने हनोवर में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ व्यापार मेले में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी और एंजेला ने साथ चाय भी पी। इसी दौरान मोदी ने उन्हें मेक इन इंडिया का लोगो (शेर) भी भेंट किया।

इस मौके पर मोदी ने जर्मनी के उद्यमियों से भारत में निवेश करने की अपील की। मोदी ने कहा कि भारत आकर अपनी पार्टनरशिप बढ़ाइए और भारत की ओर से दिए जा रहे इस मौके का फायदा उठाइए। मोदी ने कहा कि हनोवर फेस्ट दुनिया में जाना जाता है। इस फेस्ट के माध्यम से विश्व के प्रमुख उद्यमी अपना लेखा जोखा दुनिया के सामने रखते हैं।

भारत इस बार इसकी पार्टनरशिप कर रहा है औऱ मैं शुक्रिया अदा करता हूं कि भारत को इसके लिए चुना गया है। डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी औऱ डिमांड तीनों विश्व को आकर्षित कर रही हैं। विश्व की एजेंसियों ने माना है कि तेजी से विश्व में आगे बढ़ने वाला देश भारत है।

मोदी ने कहा कि ग्लोबल मार्केट के लिए भारत मैनुफैक्चरिंग हब बनने की ताकत रखता है। जर्मनी और पूरे विश्व को आमंत्रित करता हूं कि आइए और भारत के साथ मैनुफैक्चरिंग पार्टनरशिप कीजिए

Copyright @ 2019.