राष्ट्रीय (16/04/2015) 
इलाज में देरी से सड़क पर महिला को प्रसव, शिशु की मौत

अनूपपुर । जिला मुख्यालय मे दोपहर करीब 2 बजे एक आदिवासी महिला ने सड़क मे बच्चे को जन्म दिया। यह गर्भवती महिला सुबह 8 बजे अमरकंटक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची थी लेकिन वहां की नर्सों ने राजेन्द्रग्राम जाने के लिए कह दिया था। राजेन्द्रग्राम मे भी महिला को नहीं रखा गया और अनूपपुर भेज दिया गया। इस तरह गर्भवती महिला के उपचार मे लापरवाही हुई। अंततरू बच्चे को महिला ने सड़क मे जन्म दिया पर बच्चे को नहीं बचाया जा सका। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई।

महिला अमरकंटक थाना क्षेत्र के ग्राम दमगड़ की रहने वाली है जिसे प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता अनूपपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां अस्पताल नर्स द्वारा 5 माह का गर्भ बताकर वापस लौटा दिया था। अस्पताल से वापस गर्भवती महिला बस में जाने लगी तो उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई। बस से महिला जैसे ही उतरी बच्चे का जन्म हो गया। नवजात सड़क पर जा गिरा महिला सड़क किनारे बैठी रही और आशा कार्यकर्ता जब अस्पताल के लिए रवाना हुई उसी बीच नवजात की मृत्यु हो गई। महिला का नाम रामकुवर पति संजीवन सिंह 28 वर्ष बताया गया जो अपनी सास रामकली और आशा कार्यकर्ता कुसुम सिंह के साथ अनूपपुर आई हुई थी।

Copyright @ 2019.