शिवपुरी । पुरानी शिवपुरी में एक दर्दनाक घटनाक्रम में
एक ही परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया है। इनमें से सभी करीब 100 प्रतिशत जल गए
हैं। घटना के संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार तैंतरा गांव
के ससुराल पक्ष वालों ने एक महिला के परिजनों को रात में उसके घर ही पेट्रोल डालकर
जिंदा जला दिया। इसमें महिला के साथ उसके माता-पिता और भाई-बहन जिंदा जल गए हैं।
इन्हेंइ स्था नीय जिला अस्पेताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि महिला का पति मानसिक रूप से विक्षिप्तत है।
महिला उसके साथ नहीं रहना चाहती है जबकि उसका जेठ उसके साथ कथित रूप से अनैतिक
संबंध बनाना चाहता था। जेठ दो लोगों को लेकर रात को महिला के घर आया था। रात को
उसने घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके घर के लोगों को पेट्रोल डालकर जला
दिया।डॉक्ट रों के अनुसार सभी की हालत गंभीर है। |