राष्ट्रीय (17/04/2015) 
दो लड़कियों से 15 दिनों तक 20 लोगों ने किया रेप

रीवा । मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दो लड़कियों को अगवा कर कई शहरों में बंधक बनाकर रखा गया। इन दोनों लड़कियों के साथ 20 लोगों ने 15 दिनों तक रेप किया। 15 दिनों बाद दोनों लड़कियां सोमवार को घर पहुंचीं। मंगलवार को इन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है। बुधवार को खंडवा पुलिस ने पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर रीवा जिले में कई जगहों पर रेड मारी।

पीड़िता लड़कियों का कहना है कि एक आरोपी रीवा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक इन लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि वे घर से भागना चाहती थीं और उन्होंने 15 दिन पहले एक बस पकड़ी थी।

बस में इन दोनों लड़कियों का संपर्क एक आदमी से हुआ। उस आदमी ने इन लड़कियों को जॉब दिलाने का वादा किया और वह इन्हें होशंगाबाद लेकर गया। होशंगाबाद में इसने लड़कियों को एकांत में रखा और लगातार रेप किया। इसके बाद वह लगातार लड़कियों से झूठ बोलता रहा। वह लड़कियों को भोपाल, जबलपुर और रीवा भी ले गया। इन जगहों पर इन लड़कियों के साथ कई लोगों ने रेप किया। इन्हें जिस भी कमरे में रखा जाता था उसमें बाहर से ताले बंद कर दिया जाता था। एक दिन बंदी बनाने वाला लॉक करना भूल गया। ऐसे में लड़कियां किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रहीं।

Copyright @ 2019.