राष्ट्रीय (18/04/2015) 
भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
रायपुर। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग द्वारा लगाए आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का बयान आज कल खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे कहावत जैसा ज्यादा लगता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस गणना को आधार बनाकर नक्सलवाद पर भाजपा को दोष दे रही है ? नक्सलवाद यदि छत्तीसगढ़  में नासुर बना है तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री ही नक्सल समस्या के जनक व पोषक कर्ता रहे है । जिसकी पुष्टी कुछ दिन पहले झारखण्ड चुनाव में नक्सलियों से कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने की बात कह कर उन्होंने की है। कांग्रेस अपना इतिहास भुलकर बयान बाजी कर रही है, कांग्रेस पार्टी पहले अपना गिरेंबा झांके फिर अन्य पर प्रश्न उठाऐ।
संजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरगुजा अंचल आज नक्सलवाद से पूर्णत: मुक्त है जिसका श्रेय वीर जवानो और छत्तीसगढ़ सरकार को जाता है। क्या यह सफलता कांग्रेस को नजर नही आती? सरगुजा की तरह ही भाजपा सरकार ने बस्तर से भी नक्सलवाद को मिटाने के लिए मोर्चा खोल रखा है और एक दिन  इस मिशन में अवश्य सफलता प्राप्त होगी।
Copyright @ 2019.